12/20/2007

सृजन-सम्मान अंलकरणों की घोषणा हुई

रायपुर । छत्तीसगढ राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था “सृजन-सम्मान” द्वारा साहित्य, संस्कृति, भाषा एवं शिक्षा की विभिन्न विधाओं में प्रतिष्ठित रचनाकारों को पिछले 6 वर्षों से प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मानों के अनुक्रम में इस वर्ष के अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। यह सम्मान महामहिम राज्यपाल एवं देश के चुनिंदे वरिष्ठ साहित्यकारों की उपिस्थिति में दिया जाता है । छत्तीसगढ राज्य के गौरव पुरुषों की स्मृति में दिये जाने वाले ये सम्मान 2 दिवसीय अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव-07 (16-17फरवरी,2008) में प्रदान किये जायेंगे ।

संस्था द्वारा सम्मान स्वरुप रचनाकारों को नगद राशि(निर्धारित), प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल एवं 500 रुपयों की कृतियाँ भेंट की जाती हैं ।

संस्था की उच्चस्तरीय चयन समिति के निर्णय अनुसार सम्मान एवं सम्मानित होने वाले रचनाकारों के नाम इस प्रकार हैं-

01.पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा (पत्रकारिता)श्री विश्वनाथ सचदेव, पत्रकार, मुंबई
02.पद्मश्री मुकुटधर पांडेय(लघुपत्रिका)-मसि कागद, श्री श्याम सखा श्याम, रोहतक
03.माधवराव(लघुकथा) -श्री सुकेश साहनी, संपादक, लघुकथा डॉट कॉम, बरेली
04.महाराज चक्रधर (ललित निबंध-सुश्री रंजना अरगड़े, अहमदाबाद, गुजरात
05.महंत बिसाहू (कबीर साहित्य)- डॉ. हीरालाल शुक्ल, वरिष्ठ लेखक, भोपाल

06. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल(समग्र व्यक्तित्व)- श्री केशरीनाथ त्रिपाठी, लेखक, लखनऊ
07.हरि ठाकुर(समग्र कृतित्त्व)- श्री कमल किशोर गोयनका, वरिष्ठ आलोचक, दिल्ली
08.ना.ला. परमार (कविता/गीत)-श्री निर्मल शुक्ल, संपादक, उत्तरायण, लखनऊ
09.बल्देव प्रसाद मिश्र(कहानी)- श्री सुरेन्द्र तिवारी, कहानीकार, दिल्ली
10.मिनीमाता(दलित विमर्श)-डॉ. विनय पाठक, आलोचक, बिलासपुर

11.महेश तिवारी(विचारात्मक लेखन) - श्रीमोहनदास नैमिशराय, दलित चिंतक, मेरठ
12.मुस्तफ़ा हुसैन मुश्फ़िक (गीत/ग़ज़ल)-श्री हस्तीमल “हस्ती”, ग़ज़लकार, मुंबई
13.मावजी चावड़ा(बाल साहित्य) -श्री भैरूलाल गर्ग, संपादक, बालवाटिका, जयपुर
14.धुन्नीदूबे (आंचलिक पत्रकारिता) -श्री रावलमल जैन, पत्रकार, लेखक, दुर्ग
15.प. गोपाल मिश्र(कविता/गीत)- डॉ. अजय पाठक, गीतकार, बिलासपुर

16.रामचंद्र देशमुख(लोक-रंग)-श्री दिलीप षडंगी, लोकगायक, रायगढ़
17.श्रीमती राजकुमारी पटनायक(भाषा)-श्री नंद किशोर तिवारी, लोकाक्षर, बिलासपुर
18.विश्वम्भरनाथ ठाकुर(छंद)-श्री बुद्धिनाथ मिश्र, गीतकार, देहरादून, उत्तरांचल
19.समरथ गंवईहा(व्यंग्य-आलोचना) -श्री सुभाष चंदर, आलोचक, नई दिल्ली
20.गृंधमुनि साहब (कबीर साहित्य)- श्री आनंद प्यासी, लेखक, भोपाल

21.दादा अवधूत(शिक्षा-संस्कृति)-डॉ. रामनिवास मानव, लघुकथाकार, हिसार
२२.सम्मान(अनुवाद कार्य)-श्री कालिपद दास, अनुवादक, कोलकाता
23.हिंदी गौरव सम्मान (हिंदी-वेबसाइट)-सुश्री पूर्णिमा वर्मन, अभिव्यक्ति, दुबई
24.प्रवासी सम्मान(विदेश मे हिंदी सेवा) श्री आदित्य प्रकाश सिंह, रेडियो सलाम नमस्ते, युएसए
25.प्रथम कृति(प्रथम कृति)-श्री अरविंद मिश्रा, कवि, राजनांदगाँव

26.भाषा-सेतु(अहिंदीभाषी रचनाकार)- डॉ. तिप्पेस्वामी, रचनाकार, मैसूर, कर्नाटक
२७कृतिसम्मान(श्रेष्ठ पांडुलिपि)-श्री लक्ष्मण मस्तुरिया, वरिष्ठ कवि, रायपुर
२८.षष्ठी पूर्ति(वरिष्ठ साहित्यकार)- श्री बच्चू जांजगिरी, वरिष्ठ रचनाकार, रायपुर
29.लघुकथा गौरव (लघुकथा में योगदान) - लघुकथाकार

टीप- उत्कृष्ट चिट्ठों ब्लॉगर की सूची यथाशीघ्र घोषित की जायेगी ।

विस्तृत विवरण देखें- http://srijangatha.com/srijansamman/index.htm


4 टिप्‍पणियां:

Sanjeet Tripathi ने कहा…

सभी को बधाई व शुभकामनाएं

बेनामी ने कहा…

सभी के लिए शुभकामना!

आदित्य प्रताप जी वही हैं न जो ‘कवितांजलि’के संयोजक हैं?या भिन्न?

जयप्रकाश मानस ने कहा…

श्री आदित्य प्रकाश सिंह, डैलास, युएसए, से संचालित रेडियो सलाम नमस्ते के माध्यम से हिंदी की सेवा कर रहे हैं । कविताजंलि वहाँ से प्रसारित एक साहित्यिक कार्यक्रम का नाम है ।

वे हिंदी के अकादमिक विद्वान हैं । खास तौर पर वे हिंदी के विशुद्ध उच्चारण, उसके विकास व हिंदी संस्कृति के क्षेत्र में अपने निजी उद्यम के साथ संलग्न हैं ।

सृजन-सम्मान, रायपुर, छत्तीसगढ़

बेनामी ने कहा…

सही कहा आपने। दरअसल पूछने का कारण यह था कि यहाँ पहले सूचना में आपने नाम में ‘प्रकाश’ के स्थान पर‘प्रताप’लिखा था,उस के कारण भ्रम होना स्वाभाविक था। अब ठीक है। धन्यवाद।