2/25/2008

गीतकार अजय पाठक पं. गोपाल मिश्र सम्मान से अलंकृत


चर्चित गीतकार, डॉ अजय पाठक, बिलासपुर को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर पं गोपाल मिश्र गीत सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन । साथ में विधायक रामसुंदर दास महंत एवं वरिष्ठ आलोचक कमल किशोर गोयनका ।

2/22/2008

प्रथम कृति सम्मान कवि अरविंद मिश्रा के नाम


संस्था द्वारा प्रतिवर्ष किसी कवि की पहली पांडुलिपि को कृति सम्मान से चुनते हुए उसकी कृति का प्रकाशन किया जाता है । वर्ष ०८ का कृति सम्मान उदीयमान कवि श्री अरविंद मिश्रा को देते हुए मुख्य अतिथि

देवी प्रसाद वर्मा को षष्टिपूर्ति सम्मान


टोकरी भर मिट्टी को हिंदी के पहली कहानी निरूपित करने में प्रमुख रूप से योगदान और शोधकार्य करने वाले प्रखर कहानीकार, कवि और वरिष्ठ लेखक डॉ बच्चू जांजगिरी उर्फ देवी प्रसाद वर्मा को षष्टिपूर्ति सम्मान के रूप में उन पर केंद्रित कृति - छत्तीसगढ़ का सैंतीसवा गढ़- बच्चू जांजगिरी - प्रकाशित कर की गई । संस्था की ओर से सम्मानित होते हुए श्री जांजगिरी

डॉ. सरोज द्विवेदी को लघुकथा का विशेष सम्मान


लघुकथा की पहली किताब लिखने वाले राजनांदगाँव के वरिष्ठ लघुकथाकार डॉ सरोज द्विवेदी को लघुकथा के विकास में उनके योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष सम्मान - ०८ से सम्मानित किया ।

छत्तीसगढ़ी के प्रख्यात कवि लक्ष्मण मस्तूरिहा को कृति सम्मान


वर्ष २००८ का कृति सम्मान राज भाषा छत्तीसगढ़ी के प्रख्यात कवि लक्ष्मण मस्तूरिहा, रायपुर को दिया गया । इस रूप में उनकी हिंदी कविता की कृति सिर्फ़ सत्य के लिए की पांडुलिपि सृजन-सम्मान द्वारा १५००० खर्च कर प्रकाशित की गई । उन्हें सम्मानित करते हुए अतिथिगण ।

रवि रतलामी को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान


हिंदी के प्रमुख चिट्ठाकार और उससे कहीं ज्यादा छत्तीसगढ़ी राज भाषा में आपरेटिंग सिस्टम बनाने में जुटे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी और ग़ज़लकार रवि रतलामी को सम्मानित करते हुए अतिथिगण ।

अहिंदीभाषी साहित्यकार डॉ. टिप्पै स्वामी को भाषा-सेतु सम्मान


मैसूर, कर्नाटक के ख्यातनाम अहिंदीभाषी हिंदी के रचनाकार डॉ टिप्पै स्वामी को वर्ष ०८ का भाषा-सेतु सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री एवं अन्य ।

पूर्णिमा वर्मन को वर्ष का हिंदी गौरव सम्मान


अभिव्यक्ति जैसी नेट पत्रिका व विकिपीडिया के माध्यम से हिंदी को वैश्विक बनाने में साधनारत् शरजाह की प्रवासी साहित्यकार, संपादिका सुश्री पूर्णिमा वर्मन को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री एवं अन्य साहित्यकार ।

अनुवाद सम्मान श्री कालिपद दास को


कलकता निवासी, देश के प्रमुख अनुवादक श्री कालिपद दास को अनुवाद सम्मान-०८ से सम्मानित करते हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह ।

डॉ. रामनिवास मानव को दादा अवधूत शिक्षा सम्मान


शिक्षाविद्, लघुकथाकार, दोहाकार डॉ रामनिवास मानव हिसार, हरियाणा सम्मानित होते हुए । मंच पर श्री कमलकिशोर गोयनका, विधायक श्री रामसुंदर दास मंहत, मुख्यमंत्री श्री रमनसिंह, सृजन-सम्मान के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा (वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री), फ़िराकगोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि व राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन ।

सुभाष चंदर को द्वितीय समरण गंवईहा व्यंग्य सम्मान


हिंदी व्यंग्य का इतिहास लिखने वाले जाने-माने व्यंग्य आलोचक सुभाष चंदर, गाजियाबाद समरथ गंवईहा सम्मान प्राप्त करते हुए ।

भैरूंलाल गर्ग को मावजी चावड़ा बाल साहित्य सम्मान


प्रसिद्ध बाल साहित्यकार व बालबाटिका, राजस्थान के संपादक श्री भैरूंलाल गर्ग सम्मान प्राप्त करते हुए

हस्तीमल हस्ती को मुस्तफ़ा हुसैन मुश्फ़िक सम्मान





प्रतिष्ठित ग़ज़लकार श्री हस्तीमल हस्ती, मुंबई को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें मुस्तफ़ा हुसैन मुश्फ़िक सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ रु का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

दलित लेखक मोहनदास नैमिशराय को महेश तिवारी सम्मान


पुरस्कृत होते हुए श्री मोहनदास नैमिशराय । उनके पीछे खड़ी हैं स्व महेश तिवारी की पत्नी ।


प्रतिष्ठित आत्मकथा लेखक, चिंतक व बयान पत्रिका के संपादक श्री मोहनदास नैमिशराय, को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर महेश तिवारी सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें 11,००० रु। का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

मसि कागद पत्रिका को पद्मश्री मुकुटधर पांडेय सम्मान


जानी-मानी लघु पत्रिका मसि कागद के संपादक श्री श्याम सखा श्याम पुरस्कार लेते हुए

सुरेन्द्र तिवारी को डॉ. बल्देव मिश्र सम्मान


कहानीकार श्री सुरेन्द्र तिवारी, दिल्ली को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें माधवराव सप्रे सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

2/20/2008

निर्मल शुक्ल को नारायण लाल सम्मान


प्रतिष्ठित गीतकार, नवगीतकार तथा उत्तरायण के संपादक श्री निर्मल शुक्ल, लखनऊ को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें नारायण लाल परमार सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

सुकेश साहनी को माधवराव सप्रे पुरस्कार


जाने माने लघुकथाकार व लघुकथा डॉट कॉम के संपादक को उनके साहित्यिक अवदान के लिए सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर माधवराव सप्रे लघुकथा सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । यह सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी के प्रथम लघुकथाकार माधवराव सप्रे जी की स्मृति में दिया जाता है । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ कवि श्री (फ़िराक गोरखपुरी के नाती)विश्वरंजन । साथ में विधायक महंत राम सुंदर दास जी

कमल किशोर गोयनका को हरि ठाकुर पुरस्कार


जाने माने आलोचक, प्रेमचंद साहित्य विशेषज्ञ, प्रवासी साहित्य मर्मज्ञ श्री कमल किशोर गोयनका, दिल्ली को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें हरि ठाकुर (समग्र )सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें 5हजार का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन (फ़िराक गोरखपुरी के नाती )। साथ में विधायक महंत रामसुंदर दास जी ।

विश्वनाथ सचदेव को पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा सम्मान


प्रखर पत्रकार, धर्मयुग व नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक श्री विश्वनाथ सचदेव को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा पत्रकारिता सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने से सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ हजार का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।