4/18/2008

तब बस्तर बहुत शांत था - पुलिस महानिदेशक, विश्वरंजन

प्रदेश पुलिस की कमान संभाल रहे डीजीपी विश्वरंजन सिर्फ पुलिसवाले नहीं हैं, उनके अंदर एक कवि, साहित्यकार, फोटोग्राफर, पेंटर और एक उपन्यासकार भी छुपा हुआ है। हालांकि वे अभी पुलिस की नौकरी के अलावा सिर्फ अपने कवि को ही जिंदा रख पा रहे हैं। पुलिस के कामकाज को उन्होंने काफी लंबे समय से काफी करीब से देखा है और उसकी समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं। राज्य में पुलिस वालों की संख्या में कमी उन्हें खटकती है और वे बताते हैं कि इस समस्या को नई भर्तियों के जरिए क्रमश: दूर किया जा रहा है। विश्वरंजन का मानना है कि राजनीतिक दबाव में आना-न आना अफसर के चरित्र पर निर्भर करता है। अगर अफसर गलत काम करेगा तो वह दबेगा भी। जो सही काम करेगा, वह अड़ेगा और अपनी पहचान बनाएगा। कानून व्यवस्था बनाने में जनता के योगदान को वे अच्छी तरह समझते हैं और इसके लिए उनकी पुलिस काम भी कर रही है। राज्य के पुलिस प्रमुख विश्वरंजन से युवा पत्रकार बबलू तिवारी ने लंबी चर्चा की। प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश-

0- गत दिनों हुए सुहैला कांड के पीछे आप क्या कारण पाते हैं? इसमें यह बात भी सामने आई है कि जिस सरपंच को गांव वालों ने मारकर जिंदा जलाया उसके खिलाफ वहां के लोकल थाने में बहुत सी शिकायतें थीं। उसका नाम थाने के निगरानी शुदा बदमाशों की लिस्ट में भी था। जिस दिन की घटना है, उस दिन वहां नाचा के दौरान थाने के दो सिपाही भी सुबह तक उपस्थित थे। पुलिस के पास इतनी जानकारी होने के वावजूद वह पहले से बचाव की कार्रवाई क्यों नहीं पाई? जनता क्यों कानून को अपने हाथ में लेने लगी है?

00- पुलिस बल की कमी एक बहुत बड़ा कारण है जिसके चलते बहुत सी बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है-जैसे वीसीएनबी यानी विलेज क्राइम नोट बुक। एक समय था जब गांव में गश्त लगती थी और उसकी एक रूटीन थी कि महीने में इतनी गश्त लगेगी इतने गांवों में लगेगी। गश्त के दौरान थानेदार उन गांवों में वीसीएनबी लेकर जाता था और बैठकर मिलान करता था कि यहां पर बदमाश कौन है, किन पर भरोसा किया जा सकता है, किन पर नहीं किया जा सकता, यहां की लोकल समस्याएं क्या हैं, यहां कोई झगड़ा तो नहीं होने वाला है। पिछले 12-15 साल से यह प्रक्रिया कम हो गई है, या बंद हो गई है। इसके पीछे कारण है कि पिछले कई सालों से पुलिस में भर्ती नहीं हुई, जिससे थानों में जो बल था वह आधा हो गया है। जिसकी वजह से गांवों में गश्त बंद हो गई।



अब किसी गांव में जब कोई घटना होती है, तभी थानेदार वहां जा पाता है, उस समय गांव के बारे में उसे उतनी जानकारी नहीं मिल पाती है। पुराने जमाने में में गांवों में उजली और अंधेरी रात में किस तरह गश्त लगेगी यह निर्धारित होता था। दूसरी चीज, इस बीच गांवों की आबादी भी बढ़ी उसकी अपेक्षा पुलिस का अनुपात कम होता गया। पुराने हिसाब से थाने का बल और बढ़ना चाहिए था, वह भी नहीं हुआ। हम प्रयास कर रहे हैं कि पुलिस में जो पुराना नियम था उसे फिर चालू किया जाए। इसमें समस्याएं भी बहुत सारी हैं, क्योंकि अभी फोर्स उतनी नहीं है कि हम उस तरह की गश्त कर पाएं। इसके लिए हमने बोला है कि इसमें जनता का सहयोग लीजिए। ग्राम रक्षा दल बनाने की कोशिश कीजिए। ताकि पुलिस को तुरंत जानकारी मिल सके। जहां तक सुहैला कांड का सवाल है, वहां रात में नाचा कार्यक्रम के दौरान दो सिपाही थे, उन्होंने रात में हुए झगड़े को शांत करा दिया। उन्हें लगा कि सब ठीक हो गया, वो इस बात का अंदेशा नहीं लगा पाए कि कल फिर यह झगड़ा तूल पकड़ सकता है। जांच में इस बात का पता लगाने के लिए कहा गया है कि दोनों सिपाहियों ने थाने में आकर रात की घटना की जानकारी दी थी कि नहीं?


पुराने जमाने में सिपाहियों को इंफार्मेशन नोट बुक और आब्जर्वेशन नोट बुक दी जाती थी। इंफार्मेशन नोटबुक में वह वीएसएनबी से जानकारियां नोट करके रखता था। जब भी वह गांवों में किसी काम से जाता था तो वह नई जानकारियां नोट करके लाता था। उसमें यह भी जानकारी रहती थी कि अगर मर्ग हो गया है तो इसकी सूचना किसे देनी है, किससे संपर्क करना है, किससे गांव में हो रही गतिविधि के बारे में जानकारी लेनी है। अब यह चीज बंद हो गई है।

आब्जर्वेशन नोट बुक में वह खुद के अध्ययन के हिसाब से जानकारियां नोट करके लाता था। यह भी अब खत्म हो गया है। मप्र के दिनों में भी यह बंद हो गया था, लेकिन उसकी जगह सिपाही एक नोटबुक रखते थे और उसमें जानकारियां नोट करके लाकर थानेदार को दिखाते थे। थानेदार उस पर दस्तखत करता था और जरूरी जानकारी वीसीएनबी में दर्ज कर लेता था और अपने हिसाब से कार्रवाई करता था। ये सब चीजें आज से 22 साल पहले जब मैं यहां था तब चालू थीं, अब आकर पता चल रहा है कि ये सब खत्म हो चुकी हैं। एक तीसरी चीज और उस समय थी कि एसपी अपने हाथ से क्राइम डायरी भरता था। अब वह क्राइम डायरी नहीं भरता, डीएसपी और एसडीओपी भरते हैं। क्राइम डायरी नहीं भरने की वजह से एसपी को यह पता नहीं चल पाता कि कहां क्या चल रहा है, उसे बड़ी घटनाएं ही मालूम हो पाती हैं। क्राइम डायरी भरने से एसपी को एक नजर में पता चल जाता था कि किस-किस थाने में क्या प्राब्लम चल रही है, किस-किस तरह के अपराध हो रहे हैं। उसे यह भी पता लग जाता था कि कौन सा थानेदार सही काम कर रहा है, कौन सा थानेदार तफ्तीश में अच्छा है, कौन लॉ एंड आर्डर सही तरीके से संभाल लेता है, कौन इंवेस्टिगेशन अच्छा करता है। इसके हिसाब से वह जरूरत पड़ने पर उन थानेदारों को काम के मुताबिक इस्तेमाल कर लेता था। थानों में एसपी तीन-तीन दिन का निरीक्षण करते थे। अभी भी निरीक्षण हो रहा है, उसमें बहुत लंबा लिखा भी जा रहा है कि यह रिकार्ड ठीक नहीं है, उसे दुरुस्त करने के लिए मेमो भेज दिया जाता है। लेकिन उन दिनों एसपी थाने में ही बैठकर रिकार्ड ठीक कराता था। रजिस्टर नहीं भरा है, वीसीएनबी में नोट नहीं पड़ा है, सब ठीक करवाता था। इसके बाद वहां एक सम्मेलन होता था, जिसमें एसपी थाने में पूरे स्टाफ को बुलाता था और प्रत्येक से इलाके में बारे में उसकी जानकारी लेता। इसमें जो पुलिसकर्मी इलाके में बारे में काफी जानता था उसे रिवार्ड भी दिया जाता था और जो कम जानता था उसे सजा। अब इसका स्वरूप बदलकर यह हो गया है कि पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएं पूछी जाती हैं, यह भी ठीक है, लेकिन हम पुराने स्वरूप को वापस चालू करने का प्रयास कर रहे हैं। सुहैला कांड का असल भी यही है कि अगर थाने में वीसीएनबी भरा गया होता और किसी ने उसका निरीक्षण किया होता तो उसे पता चल जाता कि सुहैला में यह झगड़ा लंबे समय से चल रहा है। उसमें थानेदार पहला काम करता कि प्रो-एक्टिव एक्शन लेता। पुलिस भेजकर वर्तमान स्थिति की जानकारी लेता। हम बुनियादी पुलिसिंग को भूल रहे हैं। हम त्वरित पुलिसिंग की ओर बढ़ रहे हैं । यहां समस्या है, यहां फोर्स लगा दो, यहां घटना हुई है, यहां इंवेस्टिगेशन कर लो। जब तक हम बुनियादी पुलिसिंग नहीं करेंगे, तब तक हम बहुत सारी चीजों को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। यह हमारे लिए और भी जरूरी हो गया है क्योंकि स्टाफ कम हो गया है, आबादी बढ़ रही है, राजधानी बन गई है, नए इलाके बढ़ रहे हैं, नए लोग आ रहे हैं, उनके साथ नौकर-चाकर आ रहे हैं, नए कारखाने खुल रहे हैं, उनमें काम करने के लिए लोग आ रहे हैं। वीसीएनबी चालू होने से उसमें कुछ तो भरा जाएगा, जैसे उस इलाके में कितने सजायफ्ता है, किसे कौन सी सजा हुई है, कौन निगरानीशुदा बदमाश है, कितनी बार चोरी हो चुकी है, कौन किस अपराध में लिप्त है इसकी जानकारी मिल सकेगी। इसे चालू नहीं करने से हो सकता है कि हम बड़ी-बड़ी चोरी, डकैती पकड़ लें, लेकिन रोजमर्रा के क्राइम को हम कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। बुनियादी चीजों में बहुत मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन इससे पुलिस के पास हर इलाके की पूरी तस्वीर होती है। सुहैला कांड में जाति की समस्या भी सामने आई है। जाति की समस्या सिर्फ पुलिस नहीं सुलझा सकती। ये जाति की समस्या थी। बिहार में हम रहे हैं हम जानते हैं कि जाति संघर्ष कितना खतरनाक होता है। विदेशों में काउंटी पुलिसिंग में इसका बहुत अच्छा समाधान है, वहां पंचायतों का अपना थाना है, वह खुद ही पुलिसकर्मियों की भर्ती करती हैं। एक थाने में 5-10 पुलिसकर्मी होते हैं। थाने का हेड भी वहीं का लोकल होता है, उसे अच्छी तरह से पता होता है कि गांव में क्या चल रहा है। उस पर जिम्मदारी भी होती है, क्योंकि वह सही काम नहीं करेगा तो पंचायत उसे निकाल देगी। हमारे यहां यह इसलिए नहीं हो सकता कि ना तो यहां की पंचायतों में उतनी पारदर्शिता है और न ही उतना पैसा। हमारे यहां रूरल थानों के क्षेत्र में 50-100 गांव आते हैं, जहां बराबर जा पाना फोर्स की कमी के कारण संभव नहीं है। इसके उपाय के रूप में हमारे पास कोटवार सिस्टम था, जो कि अभी भी है, लेकिन इसमें अब समस्या ये हो रही है कि हम जो जानकारी उससे ले पाते थे अब नहीं ले पा रहे हैं। क्योंकि कोटवार भी अब गांव की अंदरूनी राजनीति का हिस्सा बन जा रहा है। वह उसी गांव का रहने वाला होता है, इसलिए वह अपने फायदे-नुकसान के हिसाब से पुलिस को जानकारी देता है। उसको मिलने वाला मानदेय भी ना के बराबर ही है। दूसरा पुलिस गांव में फोर्स की कमी की वजह से नहीं जा पा रही है। पुलिस गांव के आसपास होने वाले क्राइम में ही उलझी रहती है जिससे बुनियादी पुलिसिंग नहीं हो पा रही है। हमने कहा है कि कम से कम वीसीएनबी का रिकार्ड दुरुस्त कर लिया जाए ताकि कोई जब गांव में जाए तो वीसीएनबी पढ़कर जाए,जिससे उसे उस गांव के बारे में जानकारी रहे। अगर पुलिस वीसीएनबी पढ़ने लगेगी तो वह भरना भी शुरू कर देगी।


जहां तक एसपी के तीन दिन के निरीक्षण का सवाल है उसका भी हल निकाला जा सकता है। हमने बोला है कि आप थानों का निरीक्षण करें, एक साथ तीन दिन रुकने की बजाय आप एक-एक दिन निरीक्षण कर सकते हैं, थानेदार को निरीक्षण के बाद बोल दीजिए कि फलां-फलां रिकार्ड ठीक नहीं है, इसे दुरुस्त करवाएं हम दोबारा आकर देखेंगे। शहर की बात छोड़ दीजिए तो रूरल थानों में तो इसे किया ही जा सकता है, एसपी की जगह एसडीओपी और डीएसपी भी निरीक्षण कर सकता है, दरअसल होता यह है कि एक बार आदत छूट जाने के बाद उसे वापस लाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हमारे जमाने में हम लोग रोज दिन की शुरुआत ही क्राइम डायरी लिखने से करते थे। सुबह सात बजे से 8 -9-10 बजे तक डायरी लिखते थे फिर तैयार होकर आफिस जाते थे। यह आदत में शामिल था। उस समय दो दिन परेड होती थी- मंगलवार और शुक्रवार। आप हफ्ते में दो दिन लाइन में जाते थे तो मालूम रहता था कि वहां क्या हो रहा है।

सिपाहियों से बात करते थे तो पता चलता था कि उन्हें क्या समस्या है। जब हम यह सब कुछ छोड़ देंगे, तो समस्याएं होंगी ही। अब फोर्स कम है, और वही लोग रात में डयूटी करके आए रहते हैं तो सुबह आप किसकी परेड लेंगे। चार आदमी की परेड तो लेंगे नहीं। अब ये हो रहा कि परेड न होने की वजह से अधिकारी लाइन ही नहीं जाते हैं। हमने कहा है कि आप बगैर काम के ही रोज लाइन में जाकर एक-दो घंटे बैठिए। इसी बहाने आप कर्मचारियों से बात करेंगे, आप को पता चलेगा कि उसे रोजमर्रा या अन्य वजह से क्या परेशानी हो रही है, जिसका उसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ रहा है। जहां तक जनता का कानून हाथ में लेने का सवाल है उसमें कई बातें होती हैं, पहली कि जब कोई चीज गांव में उबल रही है, और पुलिस को उसकी जानकारी नहीं होती है तो उसको संभालने के लिए आपको बहुत सख्ती करनी पड़ती है। अगर पुलिस इस वजह से सख्ती नहीं करती है कि वह संभाल लेगी, तब आप संभाल नहीं पाते हैं, यह बहुत संभव है। दूसरी यह कि यह स्थिति आई क्यों इसके लिए मैंने बताया ही कि मौलिक पुलिसिंग नहीं होने से थाने को यह पता ही नहीं चलता कि गांव में चल क्या रहा है। इसके साथ ही इसका राजनीतिक कारण भी होता है, जिसमें ऐसी चीजें कराई जाती हैं। चुनाव के आसपास इसका ग्राफ बढ़ जाता है। यह मामला इससे अलग है, यहां पुलिस यह अनुमान नहीं लगा पाई कि छोटी सी घटना कितना बड़ा रूप ले लेगी। अनुमान आप तभी लगा पाएंगे जब आपको पता होगा कि गांव ऐसे कौन से लोग हैं जो ऐसा काम कर सकते हैं, या फिर जो लोग गांव में इकट्ठा हुए हैं वे क्या करेंगे। इसलिए मैं कहता हूं कि जब तक पुलिस बुनियादी पुलिसिंग नहीं करेगी, तब तक समस्या का निदान नहीं हो सकता। हम सिर्फ समस्या खड़ी कर रहे हैं आज के लिए, कल के लिए।


0- फोर्स की कमी शहर-गांव के थानों में बनी हुई है, उसके लिए क्या किया जा रहा है, अभी थानों में जो फोर्स के स्वीकृत पद हैं वह 1992 की आबादी के हिसाब से हैं, क्या इसमें भी बढ़ोतरी की गई है? भर्ती के साथ क्या इस पर ध्यान दिया जा रहा कि फोर्स का दुरुपयोग अफसरों व नेताओं के बंगलों पर न हो?

00- राज्य सरकार ने पुलिस फोर्स को 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार कर दिया है। इसमें डीएफ, सीएएफ, एसटीएफ और एटीएस भी शामिल है। खाली पदों को भरने के साथ ही आबादी के हिसाब से थानों का बल बढाया भी गया है। चूंकि काफी लंबे समय से भर्ती हुई नहीं है, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में भर्ती की नहीं जा सकती। दूसरी समस्या यह है कि अगर हम एक साथ भर्ती कर भी लेते हैं तो हम हवलदार-एएसआई कहां से लाएंगे। हम सिपाही और सब इंसपेक्टर के पदों पर ही भर्ती करते हैं। ऐसे में सिपाही और हवलदार को लीड कौन करेगा। इतने पदों पर एक साथ ट्रेनिंग की समस्या भी है। हम अभी स्टेप-टू-स्टेप भर्ती कर रहे हैं, ताकि हवलदार-एएसआई की कमी ना हो पाए। मेरा मानना है कि अगले दो साल में हम रूरल थानों में फोर्स की कमी को पूरा कर लेंगे। अभी तक करीब 5 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है।

दूसरी चीज फोर्स के दुरुपयोग की जो है उसमें एक सुरक्षा ढांचा बना हुआ है कि किस अफसर के यहां कितना बल तैनात रहेगा। हमारी समस्या यह हो रही है कि जब राज्य बना था तो अफसर व वीआईपी के लिए जो ढांचा बनाया गया था उसमें अब बढ़ोतरी हो गई है। अब वीआईपी और अफसर बढ़ गए हैं और बल उतना ही है। इसलिए इसमें मिस-यूज नहीं होता। अगर होता है तो इसके लिए दूसरे कारण हैं, जैसे अगर कोई एसपी डीएफ के जवानों को अपने हिसाब से बंगलों पर तैनात करता है तो इसका पता हमें नहीं चल पाता है। क्योंकि डीएफ एसपी के अधीन रहता है। जब ऐसे मामलों का पता चलता है तो उस पर कार्रवाई भी होती है। हालांकि सीएएफ का दुरुपयोग एसपी भी नहीं कर पाता है क्योंकि जवान के परेड इंसपेक्शन के समय तथा डयूटी बुक में वह नोट हो जाती है। हमने 40-50 सीएएफ के जवानों को बंगलों से हटाया है, इन्हें पीएचक्यू में रखा गया है, जो कि लॉ एंड आर्डर के समय जिला पुलिस की मदद करते हैं। सीएएफ का दुरुपयोग हम रोक रहे हैं। डीएफ का हमें पता नहीं चल पाता है, अगर पता चल जाता है तो दबाव तो डाला जा सकता है।


0- कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए प्रदेश में क्या काम किया जा रहा है।

00- शहरों में हम हर मोहल्ले में कमेटी बनाने की धीरे-धीरे शुरुआत कर रहे हैं। यह कमेटी स्थायी नहीं रहेगी, हर दो महीने में इसके सदस्य बदलते रहेंगे ताकि किसी भी तरह से इसमें घालमेल ना किया जा सके। देखा गया है कि कमेटी के लोग पुलिस से मिल जाते हैं या एक समुदाय या गुट के लोग कमेटी से जुड़ जाते हैं जिससे पुलिस को कोई फायदा नहीं मिल पाता है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पुलिस से जुड़ने का मौका भी मिलेगा। इसको शुरू करने के लिए मीटिंग रखी गई है। अभी इसे हम बिलासपुर-रायगढ़ समेत चार शहरों में प्रायोगिक रूप में शुरू कर रहे हैं, ताकि इसमें अगर कोई सुधार करने की जरूरत पड़े तो उसे किया जा सके। फिर इसे सभी जिलों में चालू किया जाएगा। गांवों में ग्राम रक्षा दल बनाने के लिए थानेदारों को कहा गया है। हालांकि सभी गांवों में बनाना संभव नहीं है, लेकिन सेंसेटिव गांवों में रक्षा दल बनाना थानेदारों के लिए अनिवार्य किया गया है।


0- भारत में कौन से स्टेट की पुलिस आपको अच्छी लगी और क्यों? छत्तीसगढ़ पुलिस वैसा बनने के लिए क्या कर रही है?

00- देखिए यह ऐसा प्रश्न है कि आप किस हिसाब से देखते हैं। अगर क्राइम कंट्रोल के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्रा, कर्नाटक की पुलिस बहुत प्रोफेशनल है। इनका रिस्पांस टाइम काफी अच्छा है। इनके पास फोर्स अधिक है। ट्रेनिंग स्कूल्स अच्छे हैं। राज्य सरकारें पुलिस बजट पर काफी पैसा खर्च करती हैं। नार्थ इंडिया में फोर्स की कमी शुरू से रही है। मप्र पुलिस 15-20 साल पहले बहुत अच्छी मानी जाती थी। यहां पर एसपी के लेबल पर पब्लिक रिस्पांस काफी अच्छा था। इसका कारण भी मैंने खोजा है, यहां चूंकि रजवाड़े होते थे, इसलिए एसपी यह रिस्क नहीं लेता था वह किसी से ना मिले, ना जाने कौन किस राजा का आदमी हो। सत्तर के दशक में भी आधी रात को फोन करने पर एसपी फोन उठाते थे। आज जितने भी एडवांस स्टेट हैं वहा कमिश्नरी सिस्टम लागू है। कमिश्नरी सिस्टम में पुलिस के पास फंड भी अधिक होता है और पॉवर भी। उनके पास मजिस्ट्रेट के अधिकार भी रहते हैं। जबकि छग, मप्र, राजस्थान, यूपी, बिहार, उड़ीसा आदि में यह सिस्टम नहीं है। वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु , केरला,आंध्रा, कर्नाटक, कलकत्ता में यह शुरू से है। इन राज्यों को यह बात जल्दी समझ में आ गई कि अगर राज्य को विकास करना है तो वहां की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखनी होगी। इसके लिए पुलिस पर खर्च अधिक करना होगा।


0- बंगलौर सहित कुछ जगहों में जनता सीधे पुलिस से शिकायत करने के बजाय वहां तैनात स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराती है। इसे पुलिस द्वारा जनता के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार को कम करने के लिए किया गया है यहां ऐसा कुछ किया जा सकता है क्या?

00- यह काम कई जगह किया जा रहा है, इसकी शुरुआत तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अफसर फिलिप्स ने की थी। पुलिस फ्रेंड्स आज कई राज्यों में काम कर रहे हैं, हालांकि ये साधारण मामलों को सुलझाने का प्रयास करते हैं, जब मामला उनसे नहीं संभलता तो वो इसे पुलिस के पास ट्रांसफर कर देते है। मेजर अफेंस में पुलिस सीधे कार्रवाई करती है। केरला, तमिलनाडु, आंध्रा में इस पर काम हो रहा है। पंजाब में टेरेरिज्म के बाद दूसरे टाइप से इस पर काम करने का प्रयास किया गया। लखनऊ में कोशिश की जा रही है। फ्रेंड्स पुलिस में पुलिस कम्युनिटी के पास नहीं जाती है, बल्कि कम्युनिटी ही पुलिस के पास जाकर कहती है कि वह उनकी मदद करना चाह रही है। पुलिस फ्रेंड्स पर पिछले दस साल में बहुत सारा काम हुआ है। हम यहां कम्युनिटी के पास जाकर कमेटी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। धीरे से यहां भी लोग पुलिस की मदद के लिए सामने आएंगे।


0- महिला थाने में पारिवारिक प्रकरणों को सुलझाने के लिए जो काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई है उसे आप कितना सफल पाते हैं?

00- मैं इसे बहुत ज्यादा सफल नहीं पाता हूं, क्योंकि ज्यादातर मामलों को सुलझाने में टीम सफल नहीं हो पाती। इसके पीछे पुरुष और महिला के बीच फर्क और दहेज की व्यवस्था कारण हैं। आदमी महिला को अपने बराबर मानने को तैयार नहीं होता। महिलाएं शिक्षित हो रही हैं तथा अपना अधिकार मांगती हैं, तब विवाद पैदा होता है। इस समस्या को कोई भी काउंसलर सुलझा नहीं सकता क्योंकि घर जाते ही दोनों का एटीटयूड पहले जैसा हो जाता है। दहेज से संबंधित मामलों में काउंसिलिंग टीम को जरूर सफलता मिल रही है।


0- राजनेताओं द्वारा आए दिन पुलिस अफसरों को धमकाने की खबरें मिलती रहती हैं, पुलिस अफसरों पर नेता दबाव बनाकर मनमाफिक काम करवाते हैं, ना कहने पर उन्हें दंडित करवाने के लिए कहा जाता है, इसे आप किस तरह से लेते हैं?

00- यह समस्या नेता या अधिकारी की नहीं है, इसके पीछे सामाजिक परिवेश कारण है। यह सामंतवाद के शक्ति विखंडन से निकली है। जो चीज आप नेता के लिए बोल रहे हैं वह अधिकारी पर भी लागू होती है। अब शक्ति नेता और अधिकारी के पास आ गई है। दबाव में वही अफसर आते हैं जो खुद कानून से खेलने लगते हैं और करप्ट होते हैं। जो अफसर खुद दस गलत काम करेगा, तो वह दबाव में आएगा ही। इसका मतलब नेता और पुलिस से नहीं है, इसका सीधा मतलब आप की ईमानदारी से है। जब आप दस गलत काम करेंगे, तो दूसरे को कैसे मना कर सकते हैं। अगर आपने अपने नीचे गङ्ढा खोदकर रखा है तो आप लड़ेंगे कैसे, लड़ेंगे तो गङ्ढे में गिरेंगे जरूर। आप अगर ईमानदार हैं तो कार्रवाई कीजिए, कोई दबाव बनाता है तो उसे समझाइए और अपनी बात पर अड़िए। कोई भी आप का ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकता है, ट्रांसफर । जहां नई जगह जाएं वहां भी ईमानदारी से काम करें, कितनी बार आपका ट्रांसफर किया जा सकता है, एक-दो-तीन-चार बार। अफसर को अपनी पर्सनालिटी खुद बनानी होती है। दबाव में वही आते हैं जिनकी गलती कोई दूसरा पकड़ लेता है। इसमें एक बड़ा रोल जिले के एसपी का भी होता है, अगर एसपी ईमानदार और दबाव में नहीं आने वाला है, तो इसका असर उसकी पूरी टीम पर पड़ता है। अन्यथा पूरी टीम भी उसके जैसी ही हो जाती है, क्योंकि वह ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी के काम में भी दखल डालता है।


0- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ इतनी बड़ी लड़ाई जा रही है, इस दौरान यह देखा जा रहा है कि कई पुलिसकर्मियों पर फर्जी इनकाउंटर के मामले दर्ज हो रहे हैं, अंबिकापुर की घटना इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें पुलिस अधिकारी को इनामी नक्सली का इनकाउंटर करने पर पदोन्नति के साथ राष्ट्रपति पदक भी प्रदान किया गया था और उसी इनकाउंटर के लिए उस पर 302 का मामला कायम किया गया है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?

00- देखिए अंबिकापुर का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए मैं इसपर नहीं बोलूंगा। मेरा मानना है कि अगर इनकाउंटर फर्जी है तो गलत है। पुलिस का अधिकार कानून के अंदर ही है। जब भी पुलिस कानून के दायरे से बाहर जाती है तो वह खुद ही गैरकानूनी हो जाती है। बहुत जगह देखा जा रहा कि जहां नक्सलवाद या आतंकवाद है, वहां ये लोग एक ग्रुप खड़ा कर देते हैं जो हर इनकाउंटर को फर्जी साबित करने का प्रयास करता है। अगर आप दस आदमी को गवाह के रूप में खड़ा कर देते हैं तो मुकदमा तो कायम हो जाएगा लेकिन मुकदमा कायम होने का यह मतलब नहीं है कि आप दोषी साबित हो गए। अगर आपका इनकाउंटर सही है तो कोर्ट से आपका छूटना निश्चित है। रही बात विभाग के सपोर्ट करने की तो विभाग जिस इनकाउंटर में संशय की स्थिति नहीं होती उसमें पूरी मदद करता है। लेकिन जिसमें संशय होता है उसमें एक सीमा तक ही किसी का साथ दिया जा सकता है। देश में कई मामले अधिकारियों द्वारा अपने फायदे के लिए फर्जी इनकाउंटर करने के सामने आए हैं। अब अगर कोई अधिकारी ऐसा करता है तो उसे कैसे रोका जा सकता है? हर जगह तो सीनियर अधिकारी उपस्थित होता नहीं है। जहां-जहां भी आतंकवाद या नक्सलवाद है, वहां यह समस्या सामने आ रही है, ऑल इंडिया लेबल पर भी इस पर विचार किया जा रहा है, लेकिन समस्या यह है कि हम किस आधार पर कह सकते हैं कि फर्जी इनकाउंटर नहीं होंगे। इसलिए हर इनकाउंटर के बाद उसकी मजिस्ट्रेट जांच कराई जाती है। अंबिकापुर वाले मामले में कोर्ट मजिस्ट्रेट जांच को नहीं मान रही है। डिपार्टमेंट ज्यादातर मामलों में अधिकारी का साथ देता है, उस समय तक उसे पगार भी मिलती है। कोर्ट यह नहीं कहता है कि आपने फर्जी इनकाउंटर किया है, कोर्ट का कहना यह रहता है कि उसके पास ये-ये प्रमाण मिले हैं, जिसमें प्रथम दृष्टया फर्जी इनकाउंटर होना पाया जाता है। फिर आप का काम होता है कि आप इसे झूठा साबित करें और जीतने के बाद डैमेज क्लेम भी कर सकते हैं।


0- बस्तर में इतने बड़े स्तर पर फोर्स तैनात की गई है, लेकिन वहां जो पुलिसकर्मी काम कर रहा है उसे ऐसा लगता है कि वह पनिशमेंट में वहां भेजा गया है। कुछ अधिकारी और नेताओं को बार-बार यह कहते भी देखा जाता है कि वह अधिकारी का ट्रांसफर बस्तर में करवा देगा। इसे आप किस नजरिए से देखते हैं?

00- देखिए यह यहां की घबराहट है, लेकिन जब आप लड़ाई के मैदान में कूद जाते हैं तो घबराहट नहीं रहती। इसका मैं उदाहरण देता हूं, अभी जो 12 पुलिसवाले मरे हैं वे लोग अपने एक मलेरिया पीड़ित साथी को पहुंचाने के लिए 35 जवानों की एक टोली में रवाना हुए थे। रास्ते में उन पर नक्सलियों ने अटैक कर दिया। 12 पुलिसकर्मियों ने बाकी साथियों को उसे लेकर जाने के लिए कहा। उन बारह लोगों को अच्छी तरह से पता था कि वे रुक रहे हैं तो उनकी मौत होनी निश्चित है, लेकिन फिर भी वे रुके, इससे पता चलता है कि फोर्स का मनोबल कितना ऊंचा है। यहां से पुलिसकर्मियों को जाते समय बुरा लगता है लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह मोरल डाउन करके रह ही नहीं सकता है। रही बात पनिशमेंट की तो पुलिस का जवान लड़ने के लिए ही होता है, उसे इसे पनिशमेंट के रूप में नहीं लेना चाहिए।
0- आंध्र प्रदेश में जिस तरह से नक्सलियों से मोर्चा ले रही पुलिस को सुविधाएं मिल रही है, वैसा हम क्यों नहीं कर पा रहे हैं? क्या हम फोर्स को आंध्र प्रदेश की तरह बैक सपोर्ट दे पा रहे हैं?00- वेतन के मामले में हम भी आंध्र प्रदेश की तर्ज पर काम करने जा रहे हैं, एसटीएफ की सैलरी में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। डीएफ के जो जवान सघन नक्सल इलाके में हैं उनकी सैलरी 20 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में तैनात जवानों के वेतन में 15 प्रतिशत इजाफा करने का प्रस्ताव पास होने के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया है जो कि जल्द ही मंजूर हो जाएगा। रही बात संसाधन की तो जवानों को लगभग सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन देखा गया है कि जवान बुलेट प्रूफ जैकेट और टोपी भारी होने की वजह से नहीं पहनते हैं। यहां समस्या दूसरी है, नक्सलियों की मैन पॉवर ज्यादा है, वे लोग दंतेवाड़ा-बीजापुर के जंगलों में बराबर ट्रेनिंग कैंप चला रहे हैं, जिसमें झारखंड, आंध्रा, उड़ीसा , महाराष्ट्र आदि जगहों के 2 हजार के लगभग लोगों को 12 महीनों ट्रेनिंग दी जाती है। नक्सली 300 से ऊपर वाले पुलिस दल पर कभी हमला नहीं करते, वे 30-40 जवानों वाली टोली पर ही हमला करते हैं, बड़ी टोली के सामने से वे हट जाते हैं।


0- बस्तर में आप 22 साल पहले रहे हैं, आज के बस्तर को भी आप देख रहे हैं, वहां क्या बदलाव देखते हैं?

00- बस्तर में नक्सली प्राब्लम होने वाला है, इसकी जानकारी सबसे पहले शासन को हमने दी थी। सन 198 1 की बात है जब मैं एआईजी स्पेशल ब्रांच में था उस समय जानकारियां आने लगी थीं कि नक्सली उस इलाके में घूमने लगे हैं। ऐसा नहीं है कि उस समय मप्र में नक्सली नहीं थे, पहला नक्सली मप्र में 196 8 में पकड़ाया था भोपालपट्नम में। दूसरा 1971 में पकड़ाया था जगदलपुर में। उसके बाद मैंने पूरे बस्तर का दौरा किया। जंगलों में पत्रकार बनके घूमा, उस समय कोई आईडेंटिटी कार्ड नहीं देखता था। सुकमा, गोलापल्ली, भोपालपट्नम सहित पूरे इलाके का दौरा करके शासन को रिपोर्ट दी। उसके बाद मुझे वहां का एसपी बना दिया गया। उस समय आज की अपेक्षा बस्तर में पुलिस फोर्स बहुत कम था। कई थानों में मात्र 1-4 का ही बल था। फिर बहुत सारी फोर्स बढ़ाई गई। 198 2 में नई बटालियन बनाई गई। बस्तर डेवलपमेंट प्लान बना। मैं एसपी भी था और बटालियन का कमाडेंट भी। वहां पीटीएस खोला गया। जवानों को टे्रंड किया गया। उस समय कोंटा, गोलापल्ली, चिंतागुड़ा आदि इलाकों में नक्सलियों का मूवमेंट आधिक था। उस समय नक्सलियों ने ब्लास्ट करना शुरू नहीं किया था। चंद्रपुर में ब्लास्ट हो चुका था, आंध्रा में शुरू कर दिया था, लेकिन बस्तर में नहीं हुआ था। उस समय बस्तर बहुत शांत जगह थी। चारों तरफ हरियाली थी। मैंने अबूझमाड़ पैदल पार किया। उस समय वहां नक्सली नहीं थे। अब वहां दहशतभरा माहौल है।


फोटोग्राफी और पेंटिंग के लिए नहीं मिलता समय


0- आप कवि-साहित्यकार भी हैं, पुलिस की व्यस्त जिंदगी में इसके लिए समय कैसे निकालते हैं?

00- मैं सिर्फ कवि और साहित्यकार नहीं हूं, मैं फोटोग्राफर भी हूं, पेंटिंग भी करता हूं । मेरी फोटोग्राफी और पेंटिंग छूट गई। मेरी पेंटिंग की बस्तर सहित कई शहरों में एक्जीबिशन भी लग चुकी है। अभी सिर्फ कविता के लिए ही समय निकाल पाता हूं। वो इस लिए कि इसके लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ता, क्योंकि कविता कहीं पर भी और कभी भी सूझ जाती है। गाड़ी में चलते-चलते सूझ गया और उसे लिख लिया। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो नौकरी के समय तमाम दूसरे काम करते हैं। मुझे पैसा किसलिए मिलता है, पुलिस की नौकरी के लिए। उसी से मेरा परिवार चलता है, इसलिए मैं पहली प्राथमिकता पुलिस के काम को देता हूं। उसमें मैं कोई समझौता नहीं करता हूं, तो मेरी पेंटिंग और फोटोग्राफी दोनों छूटी। कविता चलती रही, क्योंकि मैं इसे कहीं भी लिख सकता हूं, फोटोग्राफी के लिए मुझे घूमना ही पड़ेगा, पेंटिंग के लिए मुझे बैठना पड़ेगा। उसमें दो घंटे भी लग सकते हैं पांच घंटे भी। इसके लिए समय निकालना पड़ेगा जो मैं नहीं निकाल सकता। इसलिए सिर्फ कविता चल रही है। दूसरी चीजें मैं नहीं कर पा रहा हूं और मुझे लगता है, कि उसे रिटायरमेंट के बाद ही कर पाउंगा। मेरे नाना थे रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी जो कि उर्दू के बड़े शायर माने जाते हैं। उनकी बायोग्राफी का काम कर रहे थे, वह भी यहां रुक गया। हम एक उपन्यास पर काम कर रहे थे वह भी रुक गया। बायोग्राफी, उपन्यास, आलेख, फोटोग्राफी, पेंटिंग मैं पुलिस के काम से समझौता करके नहीं कर सकता, क्योकि पुलिस महकमे से ही मैं जिंदा हूं, मेरी फैमिली जिंदा है। कविता बीच-बीच में निकल जाती है। मेरे कई साथी भी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए बोलते हैं, मैं उन्हें भी यही जवाब देता हूं।


0- आपने बिहार में भी काम किया है, वहां और यहां में आप क्या फर्क पाते हैं?

00- बहुत फर्क है, वहां अब जातीयता का मुद्दा राजनीतिक हो गया है। वहां अब एसटीएससी, बैकवर्ड की बात कम हो गई है। वहां राजनीतिक जागरूकता लोगों में बढ़ी है। लोग शिक्षित हो रहे हैं। राजनीति में सब को साथ लेकर चलने का काम जो मायावती ने अभी किया है वहां काफी पहले से हो रहा है। वहां कोई ऐसी कास्ट नहीं है जो अपने बल पर चुनाव जीत सके । नक्सलवाद से इसे जोड़कर नहीं देखा जा सकता। वहां नक्सली लोकल मुद्दे लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। जैसे वे यहां पर फारेस्ट को लेकर जंग में उतरे। झारखंड में इन्होंने जमीन और मुआवजे की बात उठाई, लोगों को बहकाना शुरू किया कि आप को कुछ नहीं मिला और बाहर के लोग आकर यहां राज कर रहे हैं। वहां टाटा जैसी कंपनियां पहले ही आ चुकी थीं। इसलिए वे इस मुद्द को नहीं उठा सके। बिहार में ये भी नहीं बचा, तो वहां नक्सलियों ने इात को हथियार बनाया। नार्थ बिहार में बड़े-बड़े जमींदार हैं, जिनके पास 10-10 हजार एकड़ जमीनें हैं। वहां अमीरी गरीबी में बहुत बड़ी खाई है लेकिन वहां भी नक्सली कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। वहां के गरीबों को उन्होंने जमींदारों द्वारा उनके ऊपर किए गए अत्याचार को लेकर उकसाने का प्रयास किया। लेकिन वहां के जमींदार अपने कर्मचारियों को बहुत ज्यादा सहयोग देते हैं, शादी-ब्याह में भरपूर सहयोग देते हैं, बीमार होने पर गाड़ी से पटना भिजवा देते हैं, इसलिए इनकी दाल वहां ज्यादा नहीं गल पाई। वहां पालिटिकलअवेयरनेस भी ज्यादा है, आप देखते होंगे पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो स्टेशन में सबसे ज्यादा चिट्ठी बिहार से ही आती है। वो भी किसी दूरदराज के छोटे से गांव से जिसमें वह राष्ट्रीय मुद्दे पर सवाल पूछता है। छत्तीसगढ़ में लोग बहुत सीधे हैं। गांवों में पालिटिकल अवेयरनेस न के बराबर है। अब धीरे-धीरे यह बढ़ रही है। जैसा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के आसपास के इलाकों में ही दिखाई देता है। इसका एक कारण और भी है, यहां अभी पढ़ने-लिखने को लेकर वो जागरूकता नहीं आई है जो बिहार में है। यहां प्राकृ तिक संसाधन भरपूर हैं, जो कि बिहार में नहीं हैं।


0- भारत सरकार से आप तत्काल दस बटालियन देने की मांग कर रहे हैं, केंद्रीय केबिनेट सेक्रेटरी से भी आप की बात हो चुकी है। क्या उम्मीद करते हैं, कब तक कितनी बटालियन मिल पाएगी?

00- गवर्नमेंट आफ इंडिया के लेबल पर भी अभी बटालियन की काफी तंगी है। हम यहां बैठकर काफी आसानी से मांग कर सकते हैं, लेकिन मैं वहां भी रहा हूं, इसलिए जानता हूं कि उनके सामने क्या परेशानी है। अभी चार राज्यों में चुनाव होने हैं, चुनाव आयोग ने उन्हें अलर्ट कर रखा है। शार्ट नोटिस पर उन्हें फोर्स को डायवर्ट करना पड़ेगा। केंद्र की यह सबसे बड़ी परेशानी है। वहां के सभी अधिकारी अच्छी तरह जानते हैं कि नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई यहां चल रही है और मदद भी देना है। लेकिन फोर्स कहां से निकालें? उन्हें लगता है कि कहीं फोर्स भेजें और 15 दिन में उसे वापस न बुलाना पड़े। मुझे ऐसा लगता है कि बड़ी संख्या में ना सही , लेकिन 4-5 बटालियनें तो हमें जल्द मिलेंगी।

सदके इन मासूम तर्कों के

वायुयान से देवदूतों की तरह रायपुर की धरती पर उतरने वाले बुध्दिजीवी बस्तर के गाँवों के दर्द को नहीं समझ सकते। आंखों पर जब खास रंग का चश्मा लगा हो, तो खून का रंग नहीं दिखता। वे लोगों के गाँव छोड़ने से दुखी हैं। लेकिन कोई किस पीड़ा, किस दर्द में, अपनी आत्मरक्षा के लिए अपना गाँव छोड़ता है, इस संदर्भ को नहीं जानते। सलवा-जुड़ूम के शिविरों की पीडा उन्हें दिख जाती है, लेकिन नक्सलियों द्वारा दी जा रही सतत यातना और मौत के मंजर उन्हें नहीं दिखते। -संजय द्विवेदी

छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने पहली बार मुस्कराने का मौका दिया है। उन्होंने रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार की आलोचना कर लंबे समय से चली आ रही कांग्रेसियों की मुराद पूरी कर दी है। होता यह रहा है कि केंद्र सरकार के मंत्री राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहे हैं। राज्य में आने वाले लगभग हर मंत्री ने जब भी मौका मिला राज्य सरकार के कामकाज की तारीफ ही की। श्री प्रकाश जायसवाल ने नक्सल मामले पर रमन सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि छ: महीने बाद जब राज्य में कांग्रेस की सरकार होगी, तो वह ही नक्सलियों से निपटेगी। जाहिर है केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का यह बयान राज्य सरकार की तार्किक आलोचना कम, चुनावी बयान ज्यादा है। चुनाव निकट आते देख एक सच्चो कांग्रेसी होने के नाते उनका जो फर्ज है, उसे उन्होंने निभाया है। यह सिर्फ़ संदर्भ के लिए कि पिछले महीने जब श्रीप्रकाश जायसवाल के 'बास केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल रायपुर प्रवास पर आए थे तो उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी।

गृह राज्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया, तो इसके कोई बहुत मायने नहीं हैं। क्योंकि नक्सलवाद के खिलाफ यह पहली सरकार है, जो इतनी प्रखरता के साथ हर मोर्चे पर जूझ रही है। सिर्फ़ बढ़ती नक्सली घटनाओं का जिक्र न करें, तो राज्य सरकार की सोच नक्सलियों के खिलाफ ही रही है। डा. रमन सिंह की सरकार की इस अर्थ में सराहना ही की जानी चाहिए कि उसने राजकाज संभालने के पहले दिन से ही नक्सलवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबध्दता का ऐलान कर दिया था। राजनैतिक लाभ के लिए तमाम पार्टियां नक्सलियों की मदद और हिमायत करती आई हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। इन आरोपों-प्रत्यारोपों से अलग डा. रमन सिंह की सरकार ने पहली बार नक्सलियों को उनके गढ़ में चुनौती देने का हौसला दिखाया है। राज्य सरकार की यह प्रतिबध्दता उस समय और मुखर रूप में सामने आई, जब श्री ओपी राठौर राज्य के पुलिस महानिदेशक बनाए गए। डा. रमन सिंह और श्री राठौर की संयुक्त कोशिशों से पहली बार नक्सलवाद के खिलाफ गंभीर पहल देखने में आई। वर्तमान डीजीपी विश्वरंजन की कोशिशों को भी उसी दिशा में देखा जाना चाहिए।

होता यह रहा है कि नक्सल उन्मूलन के नाम पर सरकारी पैसे को हजम करने की कोशिशों से ज्यादा प्रयास कभी नहीं दिखे। पहली बार नक्सलियों को वैचारिक और मैदानी दोनों मोर्चों पर शिकस्त देने के प्रयास शुरू हुए हैं। यह अकारण नहीं है कि सलवा जुड़ूम का आंदोलन तो पूरी दुनिया में कुछ बुध्दिजीवियों के चलते निंदा और आलोचना का केंद्र बन गया किंतु नक्सली हिंसा को नाजायज बताने का साहस ये बुध्दिवादी नहीं पाल पाए। जब युध्द होते हैं, तो कुछ लोग अकारण ही उसके शिकार होते ही हैं। संभव है इस तरह की लड़ाई में कुछ निर्दोष लोग भी इसका शिकार हो रहे हों। लेकिन जब चुनाव अपने पुलिस तंत्र और नक्सल के तंत्र में करना हो, तो आपको पुलिस तंत्र को ही चुनना होगा। क्योंकि यही चुनाव विधि सम्मत है और लोकहित में भी। पुलिस के काम करने के अपने तरीके हैं और एक लोकतंत्र में होने के नाते उसके गलत कामों की आलोचना तथा उसके खिलाफ कार्रवाई करने के भी हजार हथियार भी हैं। क्योंकि पुलिस तंत्र अपनी तमाम लापरवाहियों के बावजूद एक व्यवस्था के अंतर्गत काम करता है, जिस पर समाज, सरकार और अदालतों की नजर होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की इसलिए तारीफ करनी पड़ेगी कि पहली बार उन्होंने इस 'छद्म जनवादी युध्द को राष्ट्रीय आतंकवाद की संज्ञा दी। वे देश के पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने इस समस्या को उसके राष्ट्रीय संदर्भ में पहचाना है।

आज भले ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राज्य शासन को कटघरे में खड़ा कर रहे हों, लेकिन उन्हें यह तो मानना ही होगा कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की नीयत पर कोई संदेह नहीं किया जाना चाहिए। इसका कारण यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी जिस 'विचार परिवार से जुड़ी है वह चाहकर भी माओवादी अतिवादियों के प्रति सहानुभूति नहीं रख सकती। एक वैचारिक गहरे अंर्तविरोध के नाते भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजनैतिक हानि सहते हुए भी माओवाद के खिलाफ ही रहेगी। यह उसकी वैचारिक और राजनैतिक दोनों तरह की मजबूरी और मजबूती दोनों है।

नक्सलवाद के खिलाफ आगे आए आदिवासी समुदाय के सलवा-जुड़ूम आंदोलन को कितना भी लांछित किया जाए, वह किसी भी कथित जनक्रांति से महान आंदोलन है। महानगरों में रहने वाले, वायुयान से देवदूतों की तरह रायपुर की धरती पर उतरने वाले बुध्दिजीवी बस्तर के गाँवों के दर्द को नहीं समझ सकते। आंखों पर जब खास रंग का चश्मा लगा हो, तो खून का रंग नहीं दिखता। वे लोगों के गाँव छोड़ने से दुखी हैं, लेकिन कोई किस पीड़ा, किस दर्द में अपनी आत्मरक्षा के लिए अपना गाँव छोड़ता है, इस संदर्भ को नहीं जानते। सलवा-जुड़ूम के शिविरों की यातना और पीडा उन्हें दिख जाती है, लेकिन नक्सलियों द्वारा की जा रही सतत यातना और मौत के मंजर उन्हें नहीं दिखते। इस तरह का ढोंग रचकर वैचारिकता का स्वांग रचने वाले लोग यहां के दर्द को नहीं समझ सकते, क्योंकि वे पीड़ा और दर्द के ही व्यापारी हैं। उन्हें बदहाल, बदहवास हिंदुस्तान ही रास आता है। हिंदुस्तान के विकृत चेहरे को दिखाकर उसकी मार्केटिंग उन्हें दुनिया के बाज़ार में करनी है, डालर के बल पर देश तोड़क अभियानों को मदद देनी है। उन्हें वैचारिक आधार देना है, क्योंकि उनकी मुक्ति इसी में है। दुनिया में आज तक कायम हुई सभी व्यवस्थाओं में लोकतंत्र को सर्वश्रोष्ठ व्यवस्था माना गया है। जिनकी इस लोकतंत्र में भी सांसें घुट रही हैं, उन्हें आखिर कौन सी व्यवस्था न्याय दिला सकती है। वे कौन सा राज लाना चाहते हैं, इसके उत्तर उन्हें भी नहीं मालूम हैं। निरीह लोगों के खिलाफ वे एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसका अंत नजर नहीं आता। अब जबकि सरकारों को चाहे वे केंद्र की हों या राज्य की कम से कम नक्सलवाद के मुद्दे पर हानि-लाभ से परे उठकर कुछ कड़े फैसले लेने ही होंगे। नक्सल प्रभावित सभी राज्यों और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से ही यह समस्या समूल नष्ट हो सकती है। यह बात अनेक स्तरों पर छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से कही जा चुकी है। समाधान का रास्ता भी यही है। सही संकल्प के साथ, न्यूनतम राजनीति करते हुए ही इस समस्या का निदान ढूंढा जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही यह जंग छत्तीसगढ़ की अकेली समस्या नहीं है। देश के अनेक राज्य इस समस्या से जूझ रहे हैं और दिन-प्रतिदिन नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करते जा रहे हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भले ही यह कहें कि राज्य सरकार में नक्सलवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं है, किंतु सच्चाई यह है कि पहली बार छत्तीसगढ़ सरकार ने ही यह इच्छाशक्ति दिखाई है। इसे हौसला, हिम्मत और साधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है वरना आरोपों-प्रत्यारोपों के अलावा हमारे पास कुछ भी नहीं बचेगा।

(लेखक हरिभूमि, रायपुर के स्थानीय संपादक हैं)

3/12/2008

न्यूज़ीलैंड के प्रवासी साहित्यकार रोहित कुमार हैप्पी को सृजनश्री


भारत दर्शन वेब पत्रिका (साहित्यिक) ऑकलैंड, न्यूजीलैंड के संपादक व लघुकथाकार श्री रोहित कुमार हैप्पी उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर सृजन-श्री सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी ।


सम्मान स्वरूप उन्हें १००० रुपयों की कृतियाँ, प्रतीक चिन्ह, मान पत्र, शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया ।

निर्देलीय के संपादक कैलाश आदमी को सृजनश्री अलंकरण


निर्दलीय साहित्यिक साप्ताहिक पत्रिका, भोपाल के संपादक कैलाश आदमी को उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर सृजन-श्री सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी ।

जयशंकर बाबू को सृजन-श्री अलंकरण


युग मानस के संपादक दक्षिण भारत के युवा हिंदी सेवी रचनाकार सी जयशंकर बाबु को उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर द्वारा सृजनश्री सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी ।
सम्मान स्वरूप उन्हें १००० रुपयों की कृतियाँ, प्रतीक चिन्ह, मान पत्र, शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया ।

मालती बसंत को लघुकथा गौरव सम्मान


भोपाल की लघुकथाकार सुश्री मालती बसंत को उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी ।

रामकुमार आत्रेय को लघुकथा गौरव सम्मान


कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ लघुकथाकार रामकुमार आत्रेय को लघुकथा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी ।

लघुकथाकार फ़ज़ल इमाम मल्लिक लघुकथा गौरव सम्मान


सनद के संपादक और लघुकथाकार फ़ज़ल इमाम मल्लिक, दिल्ली को लघुकथा लेखन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी । कोने में हैं वरिष्ठ ग़ज़लकार हस्तीमल हस्ती जी ।

रामेश्वर कांबोज हिमांशु को लघुकथा गौरव सम्मान


वरिष्ठ लघुकथाकार व लघुकथा आंदोलन के प्रखर सचेतक रामेशवर कांबोज हिमांशु को उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी । इस अवसर पर फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरे समय उपस्थित रहे ।

नेपाल के कुमुद अधिकारी को लघुकथा गौरव सम्मान


नेपाल के लघुकथाकार कुमुद अधिकारी को उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए फ़िराक गोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि, चित्रकार व छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी ।

3/05/2008

डॉ. अंजलि शर्मा को लघुकथा गौरव सम्मान


बिलासपुर की लघुकथाकार व लघुकथा के इतिहास पर शोध करने वाली डॉ अंजलि शर्मा को उनके योगदान के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-, सम्मान, रायपुर द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी ।

न्यू जर्सी की प्रवासी साहित्यकार देवी नागरानी का सम्मान

न्यू जर्सी, अमेरिका की प्रवासी साहित्यकार देवी नागरानी को ग़ज़ल लेखन के लिए १६-१७ फरवरी को देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था सृजन-सम्मान द्वारा सृजन-श्री से अलंकृत किया गया । उन्हें सम्मानित करते हुए धर्मयुग, नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक, विश्वनाथ सचदेव, वरिष्ठ आलोचक व प्रवासी साहित्य विशेषज्ञ कमलकिशोर गोयनका, तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार केशरीनाथ त्रिपाठी

3/02/2008

2/25/2008

गीतकार अजय पाठक पं. गोपाल मिश्र सम्मान से अलंकृत


चर्चित गीतकार, डॉ अजय पाठक, बिलासपुर को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर पं गोपाल मिश्र गीत सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन । साथ में विधायक रामसुंदर दास महंत एवं वरिष्ठ आलोचक कमल किशोर गोयनका ।

2/22/2008

प्रथम कृति सम्मान कवि अरविंद मिश्रा के नाम


संस्था द्वारा प्रतिवर्ष किसी कवि की पहली पांडुलिपि को कृति सम्मान से चुनते हुए उसकी कृति का प्रकाशन किया जाता है । वर्ष ०८ का कृति सम्मान उदीयमान कवि श्री अरविंद मिश्रा को देते हुए मुख्य अतिथि

देवी प्रसाद वर्मा को षष्टिपूर्ति सम्मान


टोकरी भर मिट्टी को हिंदी के पहली कहानी निरूपित करने में प्रमुख रूप से योगदान और शोधकार्य करने वाले प्रखर कहानीकार, कवि और वरिष्ठ लेखक डॉ बच्चू जांजगिरी उर्फ देवी प्रसाद वर्मा को षष्टिपूर्ति सम्मान के रूप में उन पर केंद्रित कृति - छत्तीसगढ़ का सैंतीसवा गढ़- बच्चू जांजगिरी - प्रकाशित कर की गई । संस्था की ओर से सम्मानित होते हुए श्री जांजगिरी

डॉ. सरोज द्विवेदी को लघुकथा का विशेष सम्मान


लघुकथा की पहली किताब लिखने वाले राजनांदगाँव के वरिष्ठ लघुकथाकार डॉ सरोज द्विवेदी को लघुकथा के विकास में उनके योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष सम्मान - ०८ से सम्मानित किया ।

छत्तीसगढ़ी के प्रख्यात कवि लक्ष्मण मस्तूरिहा को कृति सम्मान


वर्ष २००८ का कृति सम्मान राज भाषा छत्तीसगढ़ी के प्रख्यात कवि लक्ष्मण मस्तूरिहा, रायपुर को दिया गया । इस रूप में उनकी हिंदी कविता की कृति सिर्फ़ सत्य के लिए की पांडुलिपि सृजन-सम्मान द्वारा १५००० खर्च कर प्रकाशित की गई । उन्हें सम्मानित करते हुए अतिथिगण ।

रवि रतलामी को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान


हिंदी के प्रमुख चिट्ठाकार और उससे कहीं ज्यादा छत्तीसगढ़ी राज भाषा में आपरेटिंग सिस्टम बनाने में जुटे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी और ग़ज़लकार रवि रतलामी को सम्मानित करते हुए अतिथिगण ।

अहिंदीभाषी साहित्यकार डॉ. टिप्पै स्वामी को भाषा-सेतु सम्मान


मैसूर, कर्नाटक के ख्यातनाम अहिंदीभाषी हिंदी के रचनाकार डॉ टिप्पै स्वामी को वर्ष ०८ का भाषा-सेतु सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री एवं अन्य ।

पूर्णिमा वर्मन को वर्ष का हिंदी गौरव सम्मान


अभिव्यक्ति जैसी नेट पत्रिका व विकिपीडिया के माध्यम से हिंदी को वैश्विक बनाने में साधनारत् शरजाह की प्रवासी साहित्यकार, संपादिका सुश्री पूर्णिमा वर्मन को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री एवं अन्य साहित्यकार ।

अनुवाद सम्मान श्री कालिपद दास को


कलकता निवासी, देश के प्रमुख अनुवादक श्री कालिपद दास को अनुवाद सम्मान-०८ से सम्मानित करते हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह ।

डॉ. रामनिवास मानव को दादा अवधूत शिक्षा सम्मान


शिक्षाविद्, लघुकथाकार, दोहाकार डॉ रामनिवास मानव हिसार, हरियाणा सम्मानित होते हुए । मंच पर श्री कमलकिशोर गोयनका, विधायक श्री रामसुंदर दास मंहत, मुख्यमंत्री श्री रमनसिंह, सृजन-सम्मान के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा (वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री), फ़िराकगोरखपुरी के नाती, वरिष्ठ कवि व राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन ।

सुभाष चंदर को द्वितीय समरण गंवईहा व्यंग्य सम्मान


हिंदी व्यंग्य का इतिहास लिखने वाले जाने-माने व्यंग्य आलोचक सुभाष चंदर, गाजियाबाद समरथ गंवईहा सम्मान प्राप्त करते हुए ।

भैरूंलाल गर्ग को मावजी चावड़ा बाल साहित्य सम्मान


प्रसिद्ध बाल साहित्यकार व बालबाटिका, राजस्थान के संपादक श्री भैरूंलाल गर्ग सम्मान प्राप्त करते हुए

हस्तीमल हस्ती को मुस्तफ़ा हुसैन मुश्फ़िक सम्मान





प्रतिष्ठित ग़ज़लकार श्री हस्तीमल हस्ती, मुंबई को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें मुस्तफ़ा हुसैन मुश्फ़िक सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ रु का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

दलित लेखक मोहनदास नैमिशराय को महेश तिवारी सम्मान


पुरस्कृत होते हुए श्री मोहनदास नैमिशराय । उनके पीछे खड़ी हैं स्व महेश तिवारी की पत्नी ।


प्रतिष्ठित आत्मकथा लेखक, चिंतक व बयान पत्रिका के संपादक श्री मोहनदास नैमिशराय, को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर महेश तिवारी सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें 11,००० रु। का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

मसि कागद पत्रिका को पद्मश्री मुकुटधर पांडेय सम्मान


जानी-मानी लघु पत्रिका मसि कागद के संपादक श्री श्याम सखा श्याम पुरस्कार लेते हुए

सुरेन्द्र तिवारी को डॉ. बल्देव मिश्र सम्मान


कहानीकार श्री सुरेन्द्र तिवारी, दिल्ली को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें माधवराव सप्रे सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

2/20/2008

निर्मल शुक्ल को नारायण लाल सम्मान


प्रतिष्ठित गीतकार, नवगीतकार तथा उत्तरायण के संपादक श्री निर्मल शुक्ल, लखनऊ को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें नारायण लाल परमार सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व फिराक गोरखपुरी के नाती तथा वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

सुकेश साहनी को माधवराव सप्रे पुरस्कार


जाने माने लघुकथाकार व लघुकथा डॉट कॉम के संपादक को उनके साहित्यिक अवदान के लिए सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर माधवराव सप्रे लघुकथा सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । यह सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी के प्रथम लघुकथाकार माधवराव सप्रे जी की स्मृति में दिया जाता है । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ सौ का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ कवि श्री (फ़िराक गोरखपुरी के नाती)विश्वरंजन । साथ में विधायक महंत राम सुंदर दास जी

कमल किशोर गोयनका को हरि ठाकुर पुरस्कार


जाने माने आलोचक, प्रेमचंद साहित्य विशेषज्ञ, प्रवासी साहित्य मर्मज्ञ श्री कमल किशोर गोयनका, दिल्ली को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें हरि ठाकुर (समग्र )सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें 5हजार का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन (फ़िराक गोरखपुरी के नाती )। साथ में विधायक महंत रामसुंदर दास जी ।

विश्वनाथ सचदेव को पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा सम्मान


प्रखर पत्रकार, धर्मयुग व नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक व वर्तमान में नवनीत के संपादक श्री विश्वनाथ सचदेव को सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं प्रथम अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन (१६-१७ )फरवरी के अवसर पर छठवें पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा पत्रकारिता सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने से सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप उन्हें २१ हजार का चेक, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व कृतियाँ भेट करते हुए मुख्यमंत्री, संस्था के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा व राज्य के पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन ।

2/08/2008

अंतरराष्ट्रीय लघुकथा एवं साहित्य समारोह रायपुर में


सृजन-सम्मान, छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठा आयोजन
छठवाँ अखिल भारतीय
साहित्यमहोत्सव


केंद्रीय विषय- लघुकथा का भविष्य और भविष्य की लघुकथा

दिनांक 16-17 फरवरी, २००८

प्रथम दिवस – 10 बजे से 11 बजे तक

उद्घाटन एवं विमोचन सत्र

मुख्य अतिथि-
डॉ. रमनसिंह, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
अध्यक्ष-श्री बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

विशिष्ट अतिथि-
केशरीनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ लेखक, लखनऊ
श्री कमल किशोर गोयनका, वरिष्ठ आलोचक, दिल्ली
श्री विश्वनाथ सचदेव,संपादक, नवनीत, मुंबई
श्री विश्वरंजन, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़
श्री मोहनदास नैमिशराय, दलित चिंतक, मेरठ
श्री आदित्य प्रकाश सिंह, हिंदी सेवी, डैलास, अमेरिका
सुश्री पूर्णिमा वर्मन, संपादक अभिव्यक्ति, शारजाह,
श्री कुमुद अधिकारी, संपादक, साहित्य सरिता, नेपाल
श्री रोहित कुमार हैप्पी, संपादक, भारत दर्शन, ऑकलैंड
सत्र-संचालन- श्री संतोष रन्जन
अंतराल-30 मिनट

समय-प्रातः 12 बजे से २.30 बजे तक
विमर्श- लघुकथा : विषय-वस्तु और शिल्प की सिद्धि
अध्यक्ष मंडल- सर्वश्री कमल किशोर गोयनका, विश्वरंजन, मोहनदास नैमिशराय, बलराम अग्रवाल, श्रीराम ठाकुर दादा, नीर शबनम, रमेश दत्त
बीज-वक्तव्य- जयप्रकाश मानस
वक्तागण-
1 .डॉ. सुंदरलाल, कथूरिया, दिल्ली
2. श्याम सुंदर दीप्ति, अमृतसर
३. पूर्णिमा वर्मन, शारजाह
4. डॉ. प्रेम दुबे,

संवाद-
१. सुमन पोखरेल, नेपाल
२. प्रदीप शशांक, जबलपुर
३. गोवर्धन यादव, बालाघाट
4. डॉ. विनय पाठक, बिलासपुर

हस्तक्षेप
१. महेश राजा, महासमुंद
२.खुबालकर, बिलासपुर
३. राजुरकर राज, भोपाल
4. इंदिरा किसलय, नागपुर
सत्र-संचालन- डॉ. महेंद्र ठाकुर,
सत्र-संयोजन- संजीव ठाकुर, रायपुर

भोज- २.30 बजे

द्वितीय सत्र-3 बजे से 6 बजे तक

विमर्श- लघुकथा का वर्तमान
अध्यक्ष मंडल-विश्वनाथ सचदेव, श्री बी.के.एस.रे, सतीशराज पुष्करणा, प्रबोध कुमार गोबिल, डॉ. जे.आर.सोनी
बीज-वक्तव्य- अशोक भाटिया, करनाल
वक्तागण-
1। श्याम सखा श्याम, रोहतक
२. अशोक बाचुलकर, कोल्हापुर
३. फज़ल इमाम मल्लिक, दिल्ली
4. मालती बसंत, भोपाल

संवाद-
१.अंजलि शर्मा, बिलासपुर
२. आनंद बिल्थरे, बालाघाट
3.आचार्य सरोज द्विवेदी, राजनांदगाँव
4. कुमुद अधिकारी, नेपाल

हस्तक्षेप
१. नरेन्द्र मिश्र धड़कन, कोरिया
२. वीरेन्द्र सिंह यादव, जालौन3।
३. प्रकाश पंतगीवार, दुर्ग
4. डॉ. मीनाक्षी स्वामी, इंदौर

सत्र-संचालन- रामेश्वर कांबोज हिमाशु, फिरोजाबाद, सहयोग- प्रशांत रथ

सत्र-संयोजन- डॉ. अरुण शर्मा, बिलासपुर

कबीर-रंग-ख्यातिलब्ध कबीर गायक भारती बंधु व दिलीप षडंगी की मधुरिम प्रस्तुति-
समय- रात्रि 9 बजे से ९.30
सत्र-संयोजन- श्री राम पटवा, सहयोग-श्री आदेश ठाकुर

रेखांकन-सृजनशील रचनाकारों को लघुकथा गौरव व सृजनश्री सम्मान
समय-९.30 बजे से 10 बजे

मुख्य अतिथि – मुख्य अथिति- डॉ.कृष्णमूर्ति बाँधी, उच्च शिक्षा व तकनीकी मंत्री
अध्यक्षता – श्री विश्वरंजन, वरिष्ठ कवि एवं पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़
विशिष्ट अतिथि- श्री कमल किशोर गोयनका, आलोचक, दिल्ली

लघुकथा गौरव- सम्मान
सर्वश्री सतीशराज पुष्करणा, पटना, बलराम अग्रवाल-दिल्ली, राम ठाकुर दादा-जबलपुर, सुभाष नीरव-दिल्ली, अशोक भाटिया-करनाल, रामेश्वर कांबोज हिमांशु-फिरोजाबाद, श्यामसुदंर दीप्ति-अमृतसर, प्रबोध कुमार गोविल-जयपुर, मालती वसंत, भोपाल, फजल इमाम मल्लिक, पटना, रामकुमार आत्रेय-कुरुक्षेत्र, नीर शबनम-चंद्रपुर,कुमुद अधिकारी, नेपाल, आनंद बिल्थरे-बालाघाट, सनातन बाजपेयी, जबलपुर, नरेन्द्र मिश्र धड़कन-कोरिया, नवल जायसवाल-भोपाल, अशोक मनवानी-भोपाल, आलोक भारती, मधुबनी, अशोक बाचुलकर, कोल्हापुर, डॉ. अंजलि शर्मा, बिलासपुर, डॉ. आभा झा, रायपुर, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, इंदौर

सृजन-श्री सम्मान-
सर्वश्री रोहित कुमार हैप्पी,- अंतरजाल पत्रिका, न्यूजीलैंड, देवी नागरानी-ग़ज़ल लेखन, न्यू जर्सी, कुमुद अधिकारी-अंतरजाल पत्रिका संपादन, नेपाल, डॉ। जयशंकर बाबु, हिंदी-सेवी, कोयम्बत्तूर, अब्बास खान संगदिल, छिंदवाड़ा, राम चरण यादव, कहानी लेखन, बैतूल देवेन्द्र कुमार मिश्रा, व्यंग्य लेखन, छिंदवाड़ा, गणेश यदु, छत्तीसगढ़ी कविता, कांकेर, रमेश चौरसिया, दोहा लेखन, कोरबा, मंदाकिनी श्रीवास्तव, कविता, किरन्दूल, दंतेवाड़ा, डॉ। सुदंर लाल कथूरिया, आलोचना, भावनगर, गुजरात, डॉ. प्रकाश पतंगीवार, गुरूर, डॉ.विद्याविनोद गुप्त, शिक्षा, चांपा, डॉ. ओंकार नाथ द्विवेदी, व्यंग्यकार, सुलतानपुर, भावसिंह हिरवानी, कबीर साहित्य, दुर्ग, वीरेन्द्र सिंह यादव-हिंदी सेवा,जालौन, मीनाक्षी जोशी-अनुवाद, भंडारा, मीनाक्षी स्वामी-बाल साहित्य, इंदौर, इंदिरा किसलय-निबंध, नागपुर, अंजना सवि-कहानी, भोपाल, शिवशरण दुबे, कटनी, डॉ. सुलभा माकोड़े, विज्ञान लेखन, भोपाल,
सत्र-संचालन- डॉ. सुधीर शर्मा, सहयोग-आदेश ठाकुर

रंगांरग
गीत-निशा- जनकवि आनंदी सहाय शुक्ल,रायगढ़, ग़ज़ल- हस्ती मल हस्ती, मुंबई, नवगीत-निर्मल शुक्ल (लखनऊ), कविता- विश्वरंजन, रायपुर, छत्तीसगढ़ी- लक्ष्मण मस्तुरिया
सत्र-संचालन- नर्मदा नरम

नव-कलरव-लघुकथाकारों द्वारा लघुकथा पाठ

रात्रि 10 बजे से ११.30 बजे

लघुकथाकार- सुकेश साहनी, सुभाष नीरव, बरेली, श्याम सुंदर दीप्ति, श्याम सखा श्याम, रोहतक, डॉ. रामनिवास मानव, हिसार, सुभाष चंदर, गाजियाबाद, रोहित कुमार हैप्पी, देवी नागरानी, कुमुद अधिकारी, सुमन पोखरेल व नारायण तिवारी, अंजना सवि, डॉ. सरोज द्विवेदी, डॉ. राजेन्द्र सोनी, डॉ.महेन्द्र ठाकुर, राम पटवा, रवि श्रीवास्तव, डॉ. आभा झा, डॉ. अंजलि शर्मा, आलोक सातपुते, हेमंत चावड़ा, सनत, प्रफूल्ल पटनायक, शैल चंद्रा, आदि

अध्यक्षता- श्री कमल किशोर गोयनका, नई दिल्ली
विशिष्ट अतिथि- रमेश नैयर, संचालक, हिंदी ग्रंथ अकादमी
संचालन-श्री गिरीश पंकज, सहयोग- हेमंत चावड़ा, गौतम पटेल

द्वितीय दिवस दिनांक 17 सितम्बर, 08,
प्रातः 8 बजे चाय-स्वल्पाहार

विशेष-सत्र - कंप्यूटर पर हिंदी लेखन- (रवि रतलामी द्वारा )
समय९से १० बजे तक प्रातः

तृतीय सत्र-

समय-11 बजे से 1 बजे तक
विमर्श- लघुकथा का भविष्य और भविष्य की लघुकथा

अध्यक्ष मंडल - सर्वश्री देवीप्रसाद वर्मा, बलराम अग्रवाल, श्री चितरंजन खेतान, सुकेश साहनी, डॉ. रामनिवास मानव

बीज-वक्तव्य- श्री गिरीश पंकज, रायपुर
वक्तागण-
१. राम कुमार आत्रेय, कुरुक्षेत्र
2. जयशंकर बाबु, कोयम्बत्तूर
३. सुभाष चंदर, दिल्ली
4. नवल जायसवाल, भोपाल

संवाद-
१.भारती, मधुबनी
२. निरंजन शर्मा, माया, दमोह
३. रोहित कुमार हैप्पी, न्यूजीलैंड
4. राजेश चौकसे, जबलपुर

हस्तक्षेप -
१.सतीश उपाध्याय, मनेन्द्रगढ़, कोरिया
2. राकेश पांडेय, दिल्ली
3. हरिवंश अनेजा, रोहतक
४. डॉ. मीनाक्षी जोशी, भंडारा

सत्र-संचालन- डॉ. रामनिवास मानव, हिसार, सहयोग- श्री गौतम पटेल, रायपुर

अंलकरण सत्र-
दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक
मुख्य अतिथि- श्री केशरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश
अध्यक्षता -श्री सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्ष, सृजन-सम्मान
विशिष्ट अतिथि-
श्री बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री, छगशासन
श्री बद्रीधर दीवान, विधान सभा उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़
श्री
बी.के.एस . रे. अतिरिक्त मुख्य सचिव, छ.ग.शासन
श्री विश्वरंजन, कवि पुलिस महानिदेशक,

सत्र-संचालन- डॉ. चित्तरंजन कर, सहयोग - रसिक अवधिया
सम्मानित अथिति- नाम इस प्रकार हैं एक और दो और तीन


विमोचन होने वाली कृतियाँ

1. सृजनगाथा (स्मारिका)
2. कथा-लघु(लघुकथा संग्रह)- डॉ. महेन्द्र ठाकुर
3. लघुकथा का भविष्य (विमर्श)- डॉ. सुधीर शर्मा
4. एक नई पूरी सुबह(कविता)- विश्वरंजन
5. छत्तीसगढ़ का सैंतीसवाँ गढ-बच्चू जाँजगिरी(व्यक्तित्व)
6. अद्वितीय कवि- आनंदी सहाय शुक्ल (व्यक्तित्व)
7. बातचीत डॉट कॉम (साक्षात्कर)- जयप्रकाश मानस
8. लोक-वीथी (लघुकथा)- रमेश दत्त दुबे
९.लघुकथा संग्रह- शैल चन्द्रा
10. लघुकथा का गढ़ (संकलन)- डॉ. राजेन्द्र सोनी
11. पंडवानी और तीजनबाई(व्यक्तित्व)- सरला शर्मा
12. ईश्वर का वैज्ञानिक दर्शन(निबंध)- अजय शर्मा
13. सिर्फ सत्य के लिए (कविता)- लक्ष्मण मस्तुरिया
14. इंग्लैंड में भारत(यात्रा)- डॉ. जे. आर. सोनी
15. मंगलगीत (गीत)- डॉ. जे. आर. सोनी
16. हर बार यही होता है(कविता)- सलीम अख्तर
17. मेरा ईश्वर (कविता)- रजनी शर्मा
18. आत्महत्या(शोध)- गौतम पटेल
19. जीवन का इतिहास यही है- नथमल झँवर

1/27/2008

टैक्नोक्रेट रवि रतलामी और चिकित्सक डा सुखदेवे को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान


जाने माने ब्लॉगिंग विशेषज्ञ, अंतरजाल पर हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए समर्पित टेक्नोक्रेट, छत्तीसगढ़ी भाषा में आपरेटिंग सिस्टम विकसित करने वाले रविशंकर श्रीवास्तव उर्फ रवि रतलामी को वर्ष 2007-08 का “छत्तीसगढ गौरव सम्मान” देने का निर्णय लिया गया है । यह निर्णय चयन समिति (राज्य के पूर्व उच्च शिक्षा व टैक्नोलाजी मंत्री व वर्तमान विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा (सृजन-सम्मान के अध्यक्ष), रविशंकर विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञानी डॉ. चित्तरंजन कर, छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष (व साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के मनोनीत सदस्य)गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़ी भाषाशास्त्री व पूर्व कुलसचिव श्री नंदकिशोर तिवारी, व सृजनगाथा के संपादक व चयन समिति के संयोजक जयप्रकाश) ने आज 26 जनवरी को एक विशेष बैठक में लेते हुए श्री रतलामी के कार्य को सूचना और संचार क्रांति के क्षेत्र में राज्य के 2 करोड़ लोगों की भाषा-छत्तीसगढ़ी के उन्नयन और विकास के लिए परिणाममूलक और दूरगामी प्रभाव वाला निरूपित किया है ।

समिति ने अपनी अनुशंसा में कहा है कि यह गौरव की बात है कि इसे अन्य राज्य नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के ही एक युवा इंजीनियर ने कर दिखाया है, जो साबित करता है कि राज्य के लोग छत्तीसगढ़ी को वास्तविक रूप में राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए हर स्तर पर अपनी सहभागिता को रेखांकित कर रहे हैं ।

श्री श्रीवास्तव को राज्य की साहित्यिक संस्था सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन के दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के 300 साहित्यकारों और छत्तीसगढ़ी भाषा के विशेषज्ञों, रचनाकारों, पत्रकारों की उपस्थिति महामहिम राज्यपाल और संस्कृति मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाने की तैयारी की जा रही है । उन्हें इस अवसर पर नगदराशि, मानपत्र, शॉल, श्रीफल और बहुमूल्य साहित्यिक कृतियाँ भेंटकर अलंकृत किया जायेगा ।

उक्त अवसर पर भाषायी निष्ठा से विकसित छत्तीसगढ़ी आपरेटिंग सिस्टम का प्रदर्शन भी श्री रतलामी उपस्थित साहित्यकारों, पत्रकारों, भाषाविदों के समक्ष करेंगे । वे अंतरजाल पर हिंदी में कार्य करने की तकनीकी के बारे में भी विस्तृत जानकारी देंगे ।

समिति के महासचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी एवं श्री राम पटवा ने अपनी संयुक्त विज्ञप्ति मे कहा है कि राज्य के चिकित्सक श्री सुखदेवे को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शोध और विकसित चिकित्सा प्रविधि के लिए “छत्तीसगढ़ गौरव” से अलंकृत किया जायेगा । ज्ञातव्य हो श्री सुखदेवे भारत के उन चिकित्सकों में से एक हैं जिनके द्वारा विकसित चिकित्सा प्रणाली और औधषि को वृद्धावस्था रोकने में कारगर माना गया है । उनकी इस उपलब्धि को कई देशों के चिकित्साशास्त्रियों ने मौलिक और प्रभावकारी सिद्ध किया है । वे इन दिनों सेंट्रल जेल, रायपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ है ।

छत्तीसगढ़ निवासी इन दोनों प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ गौरव हेतु चयन किये जाने पर राज्य के कई बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

1/13/2008

16 फरवरी को होगा सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगरों का सम्मान - राय आमंत्रित

रचनाकारों की प्रतिष्ठित संस्था सृजन-सम्मान द्वारा शुरू की गई अभिनव योजना के तहत अपनी रचनात्मकता के चयनित देश के 3 चयनित श्रेष्ठ साहित्यिक चिट्ठाकारों को आगामी 16 फरवरी, 2008 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्यमहोत्सव में सम्मानित किया जायेगा । उनका यह सम्मान उन्हें देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, पत्रकारों, संपादकों व हिंदीसेवियों की समुपस्थिति में संपन्न होगा । उक्त अवसर पर देश के लगभग सभी राज्यों से लगभग लघुकथाकार भी उपस्थित होंगे । सम्मानित होने वाले चिट्ठाकार हैं – श्री अनूप शुक्ला, श्री अजीत वडनेरकर और ममता जी ।

इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री व राज्यपाल भाग लेंगे । इस मौके पर राज्य के उच्च शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ। कृष्णमूर्ति बाँधी व वरिष्ठ कवि श्री विश्वरंजन (पुलिस महानिदेशक व फिराकगोरखपुरी के नाती) भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

सम्मान के पीछे निहितार्थ, चयन हेतु संस्था द्वारा निर्धारित निमयावली, निर्णायक समिति, सम्मान विवरण आदि की जानकारी यहाँ देखी जा सकती है ।

संस्था इस अवसर पर पुनः इस आदर्श चयन के लिए चयनकर्ता विद्वानों, चयन पर प्राप्त टिप्पणीकारों के प्रति आभार व्यक्त करती है साथ ही यह भी स्पष्ट करती है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जैसा कि पहले ही स्पष्ट है - ब्लॉगरों की रचनात्मकता को रेखांकित कर हिंदी चिट्ठाकारी के प्रति साहित्यकारों की रूझान बढ़ाना भी रहा है । सो इस चयन में किसी स्वाभिमानी चिट्ठाकार के बिना प्रविष्टि भेजे भी उसके चिट्ठों पर हमारे चयन कर्ताओं ने मुक्तकंठ से विचार किया और इसमें किसी प्रकार की कोई बुराई नहीं है। क्योंकि हमारे विद्वान चयनकर्ताओं सहित संस्था का कोई उद्देश्य यह कदापि नहीं रहा है कि उन्हें शामिल कर और उन्हें ही जानबुझकर चयन सूची में रखा जाय । उन्होंने प्रजातांत्रिक तरीके से लगभग सभी ब्लॉगों पर विचार किया । फिर भी इस सूची में अपने नाम समादृत या अंकित होने मात्र से किसी चिट्ठेकार की भावना को ठेस लगी है तो संस्था उसके प्रति खेद प्रकट करती है ।

हिन्दी के चिट्ठाकार कृपया राय देवें –
इस घोषणा (postisg)पर कुछ टिप्पणियाँ अंकित की गई हैं कि उनका नाम इस क्रम से हटा दिया जाय । इस संबंध में हमारे चयनकर्ताओं और हिंदी के चिट्ठेकारों की राय जानकर संस्था उनकी ऐसी सूचना पर उन्हें बिना किसी पूर्वाग्रह के त्वरित हटाने में संकोच नहीं करेगी । क्योंकि संस्था स्वयं अपनी गरिमा के प्रति कहीं अधिक सतर्क और जागरुक है और वह किसी भी व्यक्ति की गरिमा के प्रति भी संवेदनशील है ।

राम पटवा
महासचिव

1/10/2008

वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग पुरस्कारों की घोषणा

सृजन-सम्मान द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक ब्लॉग पुरस्कारों की घोषणा आज कर दी गई है । इस चयन समिति के सदस्य श्री रवि रतलामी, बालेन्दु दाधीच जी और संयोजक जयप्रकाश मानस थे । चयन समिति ने समस्त ज्ञात हिन्दी ब्लॉगों पर व्यापक रूप से विचार करने के उपरांत(भले ही प्रविष्टियाँ भेजी गई हों या नहीं)फुरसतिया(प्रथम), शब्दावली(द्वितीय) और ममताटीवी(तृतीय) को वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग के रूप में चयन हेतु अपनी अनुशंसा की है।

समिति द्वारा प्रस्तुत सूची और रेटिंग इस प्रकार है-


विजेता ब्लॉग-


http://shabdavali.blogspot.com/ 7/10
http://www.hindini.com/fursatiya/ 7/10
http://mamtatv.blogspot.com/ 6.5/१०


शीर्ष क्रम पर चयनित अन्य ब्लॉग

http:// sarthi.info 6.5/10
http://hgdp.blogspot.com/ 6.5/10
http://alizakir.blogspot.com/ 6.5/10
http://nirmal-anand.blogspot.com 6/10
http://paryanaad.blogspot.com/ 6/10
http://unmukt-hindi.blogspot.com/ 6/10
http://mahavir.wordpress.com 6/10
http://drparveenchopra.blogspot.com/ 6/10
http://paryanaad.blogspot.com/ 6/10
http://nahar.wordpress.com/ 6/10
http://subeerin.blogspot.com/ 6/10
http://paramparik.blogspot.com/ 6/10
http://poonammisra.blogspot.com/ 5/10
http://rajdpk.wordpress.com/ 5/10
http://hemjyotsana.wordpress.com/ 5/10
http://antariksh.wordpress.com/ 5/10
http://hivcare.blogspot.com/ 5/10
http://sehatnama.blogspot.com/ 5/10
http://chhoolenaasmaan.blogspot.com/ 5/10

http://vigyan.wordpress.com/ 4/10
http://nanovigyan.wordpress.com/ 3/10
http://parulchaandpukhraajka.blogspot.com/ 3/10


ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था “सृजन-सम्मान” ने हिंदी ब्लॉगरों को, प्रिंट माध्यम के साथ-साथ वेब माध्यम में प्रसारित रचनात्मक हिंदी, साहित्य, विचार लेखन को सम्मानित करने का निर्णय लिया था ताकि मूल लेखन के समानांतर वेब पर सक्रिय हिंदी ब्लॉगरों के योगदान का मूल्याँकन प्रारंभ हो सके, प्रिंट व अन्य माध्यमों में सक्रिय रचनाकारों, पत्रकारों एवं संस्कृतिकर्मियों को वेब पर पलक झपकते ही विश्व के कोने-कोने तक पहुँचने वाली सशक्त माध्यम ब्लागिंग की सम्यक जानकारी भी मिल सके, रुझान पैदा हो सके । कदाचित् यह गंभीर हिंदी और खासकर साहित्यिक दुनिया में यह नया कदम साबित हो सके और हिंदी, साहित्य, संस्कृति के ब्लॉगरों का अकादमिक मूल्याँकन कार्य़ की शुरुआत भी हो सके ।



रवि रतलामी की टिप्पणी -एक चयनकर्ता का एकालाप

पहली चीज पहले, पुरस्कारों और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। अब चाहे गांधीजी को शांति का नोबल पुरस्कार नहीं देने पर नोबल पुरस्कार समिति का वेरी डिलेडआत्मावलोकन कि वे अपने उस कृत्य पर शर्मिंदा हैं - या फिर स्थानीय स्तर पर आयोजित पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में किसी अच्छे से सजे पुष्प के बजाए किसी अन्य अच्छे से सजे पुष्प को पुरस्कृत किया जाना। यानी विवाद हर जगह होते हैं क्योंकि पुरस्कारों के लिए हर एक काअपना अलग एंगल अलग विज़न हो सकता है और यह वाजिब भी है। विवाद इसीलिए ही होते हैं।जब मुझे इन पुरस्कारों के लिए चयनकर्ता के रूप में चुना गया था तो मेरे मन में ये बातें पहले से ही थीं। पिछले वर्षों में इंडीब्लॉगीज से लेकर तरकश द्वारा हिन्दी चिट्ठों को दिए गएपुरस्कारों में थोड़े-मोड़े विवाद उठे ही हैं। इस दफ़ा भी, हो सकता है कि जो चयन हमने किएहों, वो कुछ को किसी भी एंगल से बिलकुल भी न जंचें तो कुछ को पूरी तरह जस्टीफ़ाइड लगें।पर, यहां पर मैं बताना चाहता हूँ कि एक चयनकर्ता को निर्धारित मापदण्डों और सीमाओं केभीतर रहकर ही अपना कार्य करना होता है।


मुझे अफसोस है कि बहुत से अच्छे चिट्ठे विचारार्थ शामिल ही नहीं किए जा सके। इन पुरस्कारोंको घोषित करते समय चिट्ठाकारों के लिए कुछ मापदण्ड निर्धारित कर दिए गए थे। परंतुआयोजकों व प्रायोजकों के उनके अपने विजन होते हैं, और उस पर उँगली उठाना हास्यास्पदहोगा। तो इन मापदण्डों के कारण बहुत सारे बेहतरीन चिट्ठों को मजबूरन हमें (विचारार्थ)छोड़ना पड़ा जो हर सूरत में योग्य थे (बिना किसी शर्तों या मापदण्ड के)।


मैं यहाँ पर यह भी बताना चाहता हूँ कि हर चिट्ठाकार और उसका हर चिट्ठा महत्वपूर्ण है।वो हर मामले में परिपूर्ण होता है। कोई भी पुरस्कार या प्रशस्ति उसकी परिपूर्णता में बालबराबर भी इजाफ़ा नहीं कर सकती। तो यदि कोई चिट्ठा इस सूची में नहीं है तो इसका अर्थकतई ये न लिया जाए कि वो महत्वपूर्ण नहीं है। चिट्ठों के असली पुरस्कार उसके पाठक होतेहैं। यदि आपने कुछ लिखा और उसे किसी एक पाठक ने भी पढ़ लिया तो यकीन मानिए वोपुरस्कृत हो गया।


शब्दों के सफर में अजित वडनेरकर शब्दों की व्याख्या न सिर्फ अत्यंत शोधपरक अंदाज में करते हैं,बल्कि उसे आकर्षक, मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और अतिपठनीय भी बनाते हैं। ये एक ऐसा चिट्ठा हैजिसकी हर प्रविष्टि घरोहर के रूप में दर्ज तो हो ही रही है, इसका संग्रह भाषाविदों केलिए बड़े काम का भी होगा। अजित वडनेरकर ने जुलाई 2007 में इस चिट्ठे को प्रारंभ कियाऔर दिसम्बर 07 तक अपनी 165 प्रविष्टियों के जरिए हमारी भाषा को और भी परिष्कृत करदिया। और इनकी सारी पोस्टों में प्रोफ़ेशनलिज्म कूट कूट कर दिखाई देता है।


फ़ुरसतिया – अनूप शुक्ल तब से लिख रहे हैं जब से हिन्दी ब्लॉग जगत में कोई दो दर्जन ब्लॉगरही थे – और वे तब से लगातार लिख रहे हैं। लंबे-लंबे लिख रहे हैं। मौज के लिये लिख रहे हैं,मौज देने के लिए लिख रहे है। सामाजिक और वैयक्तिक विसंगताओं को वे सीधे सरल चुटीले अंदाज में व्यंग्यात्मक तरीके से लिखते आ रहे हैं. उनकी भाषा और लेखन शैली के बारे में कभी कहा भी गया था – इनमें कन्हैयालाल नंदन (जो इनके मामा हैं) का लेखकीय जेनेटिक तत्व मौजूद हैं।


शुरूआती दिनों में प्रत्येक चिट्ठा प्रविष्टि में सर्वाधिक औसत टिप्पणियों के लिए (बाद में भलेही उड़न तश्तरी ले उड़े हों) भी इस चिट्ठे को जाना जाता रहा है। अनूप शुक्ल कईचिट्टाकारों के बड़े भाई हैं – अनूप दा हैं जिन्होंने चिट्ठासंसार में व्यक्ति और पर्सोना केलड़ाई-झगड़ों को भी अच्छे से निपटाया है। लोगों ने इन पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप सेगैंग-बाजी, माफ़िया, चेंगड़े बनाने का आरोप लगाया है। परंतु चिट्ठाकार और उनकीचिट्ठाकारी का सहज सरल निस्पृह स्वभाव – जिन्होंने अपनी माता का वीडियोकास्ट भीतकनीकी-झंझटों को पार पाने के लिए बड़े प्रयत्नों के बाद लगाया – आम चिट्ठाकारों को उनकेलेखन की ओर आकर्षित करता है।


ममता टी।वी. की ममता ने फरवरी 2007 में अपना यह चिट्ठा प्रारंभ किया और इसमें वे अपनेदिल की बातें नियमित अंतराल पर लिखती रही हैं। वे किसी खास विषय से आबद्ध नहीं रहीं,और न ही कोई विशेष अत्यंत सामयिक-विचारोत्तेजक-विवादास्पद किस्म के लेख लिखे. मगर,इनकी चिट्ठा प्रविष्टियों में उनके दैनिंदनी अनुभवों का सरस-सरल और अकसर चित्रमय विवरणदर्ज होता है और यही पाठकों को आकर्षित करता है। वे अपने पाठकों को सामने रखकर उनसेबातें करने के अंदाज में लिखती हैं। चिट्ठों यानी ऑनलाइन डायरी का एक और असली रूप उनके इस चिट्ठे से झलकता है।


(हो सकता है, हमसे चूक हुई हो, हमसे ग़लतियाँ हुईं हों। उन्हें इंगित करती हुई आपकीटीका-टिप्पणियों का स्वागत है ताकि भविष्य में इस तरह की चूकों, ग़लतियों को सुधारा जा सके।धन्यवाद, शुभकामनाओं सहित)-रविशंकर श्रीवास्तव

0000000000

बालेन्दु दाधीच की टिप्पणी


लौकिक विश्व का अलौकिक ब्लॉगरः अनूप शुक्ला

अनूप शुक्ला की रचनाएं कुछ ऐसी 'अनूप' होती हैं कि ब्लॉग जैसा अनौपचारिक माध्यम उनके लिए नैसर्गिक माध्यम जान पड़ता है। कोई भी अन्य माध्यम संभवतः उनकी रचनाओं के साथ वह न्याय नहीं कर पाता जो ब्लॉगिंग ने किया है। अपने शहर की हवा-पानी-खुशबू, आत्मीयता और तेवर की झलक देती उनकी रचनाएं सिर्फ लीक से हटकर नहीं हैं। अपनी साहित्यिकता के नाते भी वे दूसरों से अलग हैं। लौकिक माहौल को अभिव्यक्ति देतीं अलौकिक रचनाएं हैं वे। हर रचना में थोड़ा साहित्यिक पुट, थोड़ा कनपुरिया रंग, थोड़ी कहानी, थोड़ी कविता, थोड़ा व्यंग्य, थोड़ा रचनात्मक बहाव और ऊपर से बेहद रुचिकर, बांध लेने वाली सरल-सहज अभिव्यक्ति।

अनूप की लेखनी लगभग सभी बुनियादी साहित्यिक विधाओं में चली है लेकिन दैनिक जीवन पर आधारित निबंधात्मक टिप्पणियां, संस्मरण और साक्षात्कार उन्हें स्वाभाविक रूप से प्रिय लगते हैं। वे बहुत सरलता से ब्लॉग जगत पर नए किस्से, नए मुहावरे और नई उपमाएं गढ़ जाते हैं और उन्हें अपनी रचनात्मकता के साथ इस तरह अवगुंठित करते हैं कि कहीं सब कुछ बहुत स्वाभाविक, प्राकृतिक और पूर्व-प्रचलित सा महसूस होता है। कहीं अंग्रेजी और हिंदी का मिश्रण, कहीं हिंदी और लोकभाषा का मिश्रण तो कहीं तकनीकी शब्दों के जंजाल पर कनपुरिया थेथरई मलाई की मीठी सी परत... अनूप ने हिंदी ब्लॉगिंग को शब्द-समृद्ध किया है। अपने साहित्यिक पुट से उसे सुखद, रुचिकर और टिकाऊ बनाने में भी योगदान दिया है। कई खोए हुए, भूले हुए शब्दों, किस्सों, कहावतों को पुनर्जीवित किया है। हिंदी ब्लॉगिंग की विधा अगर भविष्य में साहित्य के क्षेत्र में अलग जगह बनाएगी तो उसमें अनूप शुक्ला का नाम ज़रूर चमक रहा होगा।

भाषिक अनुशासन में बांधते अजित वडनेरकर

ऐसे समय पर जब विभिन्न कारणों से हिंदी में भाषायी अराजकता, अनुशासनहीनता और अज्ञानता स्वाभाविक लगने लगी है और भाषा की गहराई तथा समृद्धि को समझने, उसकी कद्र करने वाले लोग उंगलियों पर गिनने लायक रह गए हैं, अजीत वडनेरकर ने पाठकों को नए जमाने के नए माध्यम 'ब्लॉग'के जरिए हिंदी की महान भाषिक परंपरा, शब्द-समृद्धि और इस भाषा की अद्वितीय प्रकृति से परिचित कराने का बीड़ा उठाया है। वे एक-एक कर महत्वपूर्ण हिंदी शब्दों के स्पष्ट और अंतरनिहित अर्थों को बेहद दिलचस्प तरीके से समझाने में लगे हैं। इस प्रक्रिया में वे इन शब्दों के भूत-वर्तमान-भविष्य, उनकी प्रगति-कथा और वर्तमान जनजीवन में उनकी प्रासंगिकता सिद्ध करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। एक-एक शब्द के प्रति उनका गहरा शोध तो स्पष्ट है ही, उनके प्रति आत्मीय लगाव और उन्हें सही ढंग से न समझे जाने के विरुद्ध छटपटाहट भी स्पष्ट होती है।

हिंदी शब्दों की व्युत्पत्ति, सामर्थ्य और कथा पर यूं तो अनेक विद्वानों ने निगाह डाली है लेकिन ब्लॉग जगत के अनौपचारिक, अपेक्षाकृत अगंभीर जगत में उन पर इतना महत्वपूर्ण कार्य संभवतः अन्य किसी ने नहीं किया। यह बेहद महत्वपूर्ण, सकारात्मक और स्थायी महत्व का कार्य है क्योंकि ब्लॉग जगत ने उन युवाओं को आकर्षित किया है जिन पर हिंदी के भविष्य का दारोमदार है और जिन तक सही, शुद्ध और पूर्ण हिंदी को पहुंचाए जाने की जरूरत है। आम तौर पर ऐसी बातें एकेडमिक या नीरस मानकर उपेक्षित कर दी जाती हैं लेकिन अजित वडनेरकर अपनी अनूठी भाषा-शैली और शोध के बल पर ब्लॉग विश्व के पाठकों तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल हो रहे हैं।


ममता टी.वीः सहज, सरल, स्वाभाविक अभिव्यक्ति
ममता टी.वी. के लेखन में कहीं कोई शब्दाडंबर या जबरिया पैदा की हुई दिलचस्पी दिखाई नहीं देती। लेकिन उनका लेखन ब्लॉगिंग की विधा के बेहद अनुरूप है। डायरी की शैली में लिखी गई उनकी रचनाएं वेब-लॉग की परिभाषा पर बेहद सटीक बैठती हैं। आम जीवन से जुड़े आम विषयों पर आम आदमी की आम, सहज, ईमानदार अभिव्यक्ति। ममता ने एक गृहस्वामिनी होते हुए भी अपने विचारों को प्रकट करने के लिए ब्लॉगिंग का मार्ग अपनाया और साल भर से पूरे संकल्प के साथ लेखन में जुटी हैं। अपने लेखों से कोई बहुत बड़ी हलचल मचाना उनकी महत्वाकांक्षा नहीं लेकिन यही अ-महत्वाकांक्षी होना उन्हें सरल-सहज-सरस और स्वाभाविक बनाता है।

अंडमान पर उनके संस्मरणात्मक आलेख हिंदी ब्लॉग विश्व को एक महत्वपूर्ण योगदान हैं। वहां आए सुनामी को उन्होंने खुद देखा, जिया और सहा था और बिना किसी भाषायी कीमियागिरी या साहित्यिकता के उन क्षणों का ब्यौरा लिखा, जो न सिर्फ स्थायी महत्व की अनोखी रचना है बल्कि इतने विनाशकारी क्षणों का विलक्षण दस्तावेज भी है। ममता के संस्मरण और रिपोर्ताज पढ़ते हुए लगता है जैसे आपने स्वयं उन क्षणों को जिया है। एक सामान्य व्यक्ति की निगाह से अपने आसपास देखते हुए भी वे बड़ी सतर्कता के साथ घटनाक्रम को मॉनीटर करती हैं और बिना लाग-लपेट के उस पर रोचक टिप्पणी करती हैं। उनका सामान्य होना ही संभवतः उनकी सबसे बड़ी विशेषता है।

सभी सृजनशील चिट्ठाकारों को सृजन-सम्मान की ओर से बधाईयाँ

(पुरस्कार विवरण हेतु कृपया देखें)

1/02/2008

त्रिलोचन पर सम्यक अंक - सृजनगाथा

त्रिलोचन पर अंतरजाल पर पहला विशेषांक पढिए । संभवतः यह हिंदी अंतरजाल की दृष्टि से पहला विशेषांक है जो किसी कवि पर केंद्रित है ।

सृजनगाथा डॉट कॉम


।। रचना क्रम ।।
जीवनवृत्त और सृजन-यात्रा - प्रगति
अभिनंदन-पत्र - श्याम तिवारी/विश्वनाथ मुखर्जी

त्रिलोचन की गद्य रचनाएँ
जनभाषा और काव्यभाषा
निराला का जन्मकाल
श्रेष्ठ और लोकप्रिय कविता
एक दृष्टि में अनेक व्यक्ति
काव्य और अर्थबोध
सांस्कृतिक विपन्नता और आज का

ऑनलाइन किताब
सबका अपना आकाश (गीत संग्रह)

डायरी
पन्नों की इबारत(सन् 1951 फरवरी माह के कुछ पन्ने)

साक्षात्कार
रामचरित मानस जीवन का पर्याय बन गया है - राजेश कुमार
बातचीत दो दशक की - डॉ. महावीर

परख(किताब के बहाने)
धरती : एक समीक्षा - (धरती) - गजानन माधव मुक्तिबोध
शब्दों का अन्तर्निहित प्रकाश - (अरघान) - अरुण कमल
सुपरिचित कवि की कहानियाँ - (देशकाल) - डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल
दोष बताओ मुझको मेरे सदा रहूँगा मैं आभारी - (फूल नाम है एक) - डॉ. प्रेम दुबे
सबका अपना आकाश और त्रिलोचन - (सबका अपना आकाश) - डॉ. उषा भटनागर
दिगन्त - (दिगन्त) - प्रो. नलिन विलोचन शर्मा
सॉनेट का पथ - ध्रुव शुक्ल

मूल्याँकन
बनारस के कवि त्रिलोचन - फणीश्वरनाथ रेणु
त्रिलोचनःसमग्र सिंहवलोकन - डॉ.कृष्ण बिहारी मिश्र
त्रिलोचन का गद्य - कर्मेन्दु शिशिर
शब्दों में जीवन - परमानंद श्रीवास्तव
इतने साथ अपने - प्रभाकर श्रोत्रिय
त्रिलोचन के बिना भारतीय कविता - राजकिशोर
कविवर त्रिलोचन - राममूर्ति त्रिपाठी

पत्र-साहित्य
त्रिलोचन के पत्र वरिष्ठ कवि विजेन्द्र के नाम

संस्मरण
इस सादगी के सदके - विनोद शंकर शुक्ल
त्रिलोचन को याद करते हुए - डॉ. बलदेव
मिलना कभी नहीं होगा - डॉ. शरद सिंह

श्रद्धांजलि
त्रिलोचन यानी 'त्रिलोचन' - ज्ञानेन्द्र पति
कौन त्रिलोचन? कैसे त्रिलोचन? - उदय प्रकाश
अंतरजाल पर त्रिलोचन - पूर्णिमा वर्मन
त्रिलोचन के न रहने के बाद - संजय द्विवेदी

टिप्पणियाँ और अभिमत
चंदभानु भारद्वाज, राधावल्लभ त्रिपाठी, रामविलास शर्मा, शमशेर बहादुर सिंह,
शंकरदयाल सिंह, महेन्द्र फुलकेले, नामवर सिंह, केदारनाथ सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी

12/25/2007

हिंदी चिट्ठाकारों से एक विनम्र आग्रह

कुछ चिट्ठाकारों और सहज जिज्ञासुओं ने संस्था को फोन एवं मेल द्वारा संपर्क कर सम्मान हेतु हिंदी के ब्लॉगरों से प्रविष्टि आमंत्रित के बिषय में अपनी जिज्ञासा प्रकट की है । हम उन सभी का स्वागत करते हैं ।

वैसे तो अंतरजाल पर मौजूद सभी चिट्ठों को देखने-पढ़ने और परखने का कार्य निर्णायक मंडल के माननीय सदस्यगण कर रहे हैं । तथापि एग्रीगेटर में शामिल नहीं होने के कारण ऐसे कुछ चिट्ठों के बारे में जानने में सदस्यों को कठिनाई हो सकती है । सो हम उनसे आग्रह करते हैं कि ऐसे चिट्ठाकार अपने चिट्ठों की जानकारी या उनकी दृष्टि में विचारणीय किसी अन्य चिट्ठों के बारे में श्री रवि रतलामी या श्री बालेंदु जी को सम्मान हेतु हिंदी के ब्लॉगरों से प्रविष्टि आमंत्रित नामक पोस्ट में उल्लेखित बिंदुओं के आधार पर भेज सकते हैं । ताकि उन्हें आपका वांछित सहयोग मिल सके और सर्चिंग आदि में समय भी बच सके ।

सभी एग्रीगेटर के आत्मीय नियंत्रणकर्तां से भी आग्रह है कि वे इस दिशा में वांछित सहयोग प्रदान कर सकते हैं ।

राम पटवा
महासचिव
सृजन-सम्मान, छत्तीसगढ़
रायपुर

12/23/2007

सम्मान हेतु हिंदी के ब्लॉगरों से प्रविष्टि आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था “सृजन-सम्मान” ने हिंदी ब्लॉगरों को, प्रिंट माध्यम के साथ-साथ वेब माध्यम में प्रसारित रचनात्मक हिंदी, साहित्य, विचार लेखन को सम्मानित करने का निर्णय लिया है ताकि मूल लेखन के समानांतर वेब पर सक्रिय हिंदी ब्लॉगरों के योगदान का मूल्याँकन प्रारंभ हो सके, प्रिंट व अन्य माध्यमों में सक्रिय रचनाकारों, पत्रकारों एवं संस्कृतिकर्मियों को वेब पर पलक झपकते ही विश्व के कोने-कोने तक पहुँचने वाली सशक्त माध्यम ब्लागिंग की सम्यक जानकारी भी मिल सके, रुझान पैदा हो सके । कदाचित् यह गंभीर हिंदी और खासकर साहित्यिक दुनिया में यह नया कदम साबित हो सके और हिंदी, साहित्य, संस्कृति के ब्लॉगरों का अकादमिक मूल्याँकन कार्य़ की शुरुआत भी हो सके ।

चयन का सामान्य आधार-
संस्था 3 ऐसे हिंदी चिट्ठाकारों को सम्मानित करना चाहती है, जिन्हें भाषा, शिल्प, विषय वस्तु, प्रभाव, सादगी, व्यूवरशीप एवं अन्य कारणों से आदर्श कहा जा सके । संस्था यह भी अपेक्षा रखती है कि ऐसे चिट्ठाकार जो बड़े महानगर के न हों और जो तकनीकी और संचार के आधुनिक सुविधाओं से भी विशेष रूप से न जुड़े हों । वे लगातार अपनी मौलिक रचनात्मकता को भी अंतरजाल पर सिद्ध करते रहे हों । किन्तु अंतिम चयन निर्णायक मंडल के विवेक पर ही किया जायेगा ।

निर्णायक मंडल-
-
रविशंकर श्रीवास्तव (रवि रतलामी), हिंदी-ब्लागिंग विशेषज्ञ, रतलाम, मध्यप्रदेश
-
बालेंदु दाधीच, संपादक, प्रभासाक्षी डॉट कॉम, नई दिल्ली
-
जयप्रकाश मानस, संपादक, सृजनगाथा डॉट कॉम, रायपुर- समन्वयक

प्रविष्टि के नियम-
यूँ तो निर्णायक मंडल के विषय विशेषज्ञ लगभग ऐसे सभी ब्लॉगों की जानकारी (नेट पर उपलब्ध तकनीकी सुविधा के कारण) रखते हैं । तथापि हिंदी ब्लॉगरों से आग्रह है कि वे अपनी प्रविष्टि निम्नांकित जानकारियों के साथ
श्री रवि रतलामी को 30 दिसम्बर 2007 तक भेज सकते हैं । अंतिम रूप से चयनित 3 हिंदी ब्लॉगरों को अपना बायोडेटा व एक छायाचित्र सृजन-सम्मान, छत्तीसगढ़ को स्मारिका में प्रकाशनार्थ भेजना होगा तथा समारोह में सम्मान-स्वीकृति का पत्र 15 जनवरी 2008 तक प्रेषित करना होगा ।

1. नाम
2. स्थान, जहाँ से यह ब्लॉग संचालित कर रहे हैं
3. ब्लॉग का केंद्रीय विषय
4. ब्लॉग में कुल प्रविष्टि
5. मौलिक लेखन या पूर्व प्रकाशित सामग्री का प्रकाशन
6. ब्लॉग का युआरएल
7. संपर्क हेतु ई-मेल



सम्मान-विवरण
1. निर्णायक मंडल के सदस्य द्वय श्री रतलामी व श्री दाधीच जी के अंतिम अनुशंसा के आधार पर 3 सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगरों को सम्मान-स्वरूप 2000 रुपयों की साहित्यिक कृतियाँ, मोमेन्टो (प्रतीक चिंह), सम्मान-पत्र, शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा । यह सम्मान
संस्था द्वारा रायपुर में आयोजित छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव-07 (16-17 फरवरी, 2008) में राज्य के राज्यपाल, मुख्य मंत्री व देश के प्रमुख साहित्यकार के हाथों दिया जायेगा ।

2. इसके अलावा
संस्था की तीन सहयोगी एवं महत्वपूर्ण पत्रिकायें सद्भावना दर्पण (अनुवाद की त्रैमासिक पत्रिका-संपादक गिरीश पंकज), मीडिया विमर्श (संपादक-संजय द्विवेदी) तथा साहित्य वैभव (संघर्षशील रचनाकारों की मासिक पत्रिका, संपादक-डॉ। सुधीर शर्मा) निःशुल्क 1 वर्ष तक भेजीजायेगी ।

3. सम्मानित होने वाले ब्लॉगरों की कोई स्तरीय एवं साहित्यिक पांडुलिपि
संस्था को प्रस्तुत होने पर संस्था उसे निःशुल्क प्रकाशित कर सकेगी । तथा ऐसे रचनाकार को संबंधित कृति की 100 प्रतियाँ अर्थात् (लगभग10,000 रुपये का सहयोग)प्रदान किया जायेगा ।

4.
संस्था द्वारा प्रकाशित ऐसी कृतियों पर राज्य एवं राज्य से बाहर की इकाईयों में चर्चा गोष्ठियाँ भी आयोजित की जायेगी ।

टीपः-
संस्था द्वारा भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी सम्मान समारोह-16-17 फरवरी, 2008 के दौरान की जायेगी । उनका बोयोडेटा सचित्र संस्था के वार्षिकांक-स्मारिका में प्रकाशित की जायेगी। सृजन-सम्मान रचनाकारों की संस्था है फलस्वरूप संस्था चाहते हुए भी उनके मार्ग-व्यय की व्यवस्था की स्थिति में नहीं है ।


राम पटवा
महासचिव
सृजन-सम्मान

12/20/2007

सृजन-सम्मान अंलकरणों की घोषणा हुई

रायपुर । छत्तीसगढ राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था “सृजन-सम्मान” द्वारा साहित्य, संस्कृति, भाषा एवं शिक्षा की विभिन्न विधाओं में प्रतिष्ठित रचनाकारों को पिछले 6 वर्षों से प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मानों के अनुक्रम में इस वर्ष के अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। यह सम्मान महामहिम राज्यपाल एवं देश के चुनिंदे वरिष्ठ साहित्यकारों की उपिस्थिति में दिया जाता है । छत्तीसगढ राज्य के गौरव पुरुषों की स्मृति में दिये जाने वाले ये सम्मान 2 दिवसीय अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव-07 (16-17फरवरी,2008) में प्रदान किये जायेंगे ।

संस्था द्वारा सम्मान स्वरुप रचनाकारों को नगद राशि(निर्धारित), प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल एवं 500 रुपयों की कृतियाँ भेंट की जाती हैं ।

संस्था की उच्चस्तरीय चयन समिति के निर्णय अनुसार सम्मान एवं सम्मानित होने वाले रचनाकारों के नाम इस प्रकार हैं-

01.पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा (पत्रकारिता)श्री विश्वनाथ सचदेव, पत्रकार, मुंबई
02.पद्मश्री मुकुटधर पांडेय(लघुपत्रिका)-मसि कागद, श्री श्याम सखा श्याम, रोहतक
03.माधवराव(लघुकथा) -श्री सुकेश साहनी, संपादक, लघुकथा डॉट कॉम, बरेली
04.महाराज चक्रधर (ललित निबंध-सुश्री रंजना अरगड़े, अहमदाबाद, गुजरात
05.महंत बिसाहू (कबीर साहित्य)- डॉ. हीरालाल शुक्ल, वरिष्ठ लेखक, भोपाल

06. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल(समग्र व्यक्तित्व)- श्री केशरीनाथ त्रिपाठी, लेखक, लखनऊ
07.हरि ठाकुर(समग्र कृतित्त्व)- श्री कमल किशोर गोयनका, वरिष्ठ आलोचक, दिल्ली
08.ना.ला. परमार (कविता/गीत)-श्री निर्मल शुक्ल, संपादक, उत्तरायण, लखनऊ
09.बल्देव प्रसाद मिश्र(कहानी)- श्री सुरेन्द्र तिवारी, कहानीकार, दिल्ली
10.मिनीमाता(दलित विमर्श)-डॉ. विनय पाठक, आलोचक, बिलासपुर

11.महेश तिवारी(विचारात्मक लेखन) - श्रीमोहनदास नैमिशराय, दलित चिंतक, मेरठ
12.मुस्तफ़ा हुसैन मुश्फ़िक (गीत/ग़ज़ल)-श्री हस्तीमल “हस्ती”, ग़ज़लकार, मुंबई
13.मावजी चावड़ा(बाल साहित्य) -श्री भैरूलाल गर्ग, संपादक, बालवाटिका, जयपुर
14.धुन्नीदूबे (आंचलिक पत्रकारिता) -श्री रावलमल जैन, पत्रकार, लेखक, दुर्ग
15.प. गोपाल मिश्र(कविता/गीत)- डॉ. अजय पाठक, गीतकार, बिलासपुर

16.रामचंद्र देशमुख(लोक-रंग)-श्री दिलीप षडंगी, लोकगायक, रायगढ़
17.श्रीमती राजकुमारी पटनायक(भाषा)-श्री नंद किशोर तिवारी, लोकाक्षर, बिलासपुर
18.विश्वम्भरनाथ ठाकुर(छंद)-श्री बुद्धिनाथ मिश्र, गीतकार, देहरादून, उत्तरांचल
19.समरथ गंवईहा(व्यंग्य-आलोचना) -श्री सुभाष चंदर, आलोचक, नई दिल्ली
20.गृंधमुनि साहब (कबीर साहित्य)- श्री आनंद प्यासी, लेखक, भोपाल

21.दादा अवधूत(शिक्षा-संस्कृति)-डॉ. रामनिवास मानव, लघुकथाकार, हिसार
२२.सम्मान(अनुवाद कार्य)-श्री कालिपद दास, अनुवादक, कोलकाता
23.हिंदी गौरव सम्मान (हिंदी-वेबसाइट)-सुश्री पूर्णिमा वर्मन, अभिव्यक्ति, दुबई
24.प्रवासी सम्मान(विदेश मे हिंदी सेवा) श्री आदित्य प्रकाश सिंह, रेडियो सलाम नमस्ते, युएसए
25.प्रथम कृति(प्रथम कृति)-श्री अरविंद मिश्रा, कवि, राजनांदगाँव

26.भाषा-सेतु(अहिंदीभाषी रचनाकार)- डॉ. तिप्पेस्वामी, रचनाकार, मैसूर, कर्नाटक
२७कृतिसम्मान(श्रेष्ठ पांडुलिपि)-श्री लक्ष्मण मस्तुरिया, वरिष्ठ कवि, रायपुर
२८.षष्ठी पूर्ति(वरिष्ठ साहित्यकार)- श्री बच्चू जांजगिरी, वरिष्ठ रचनाकार, रायपुर
29.लघुकथा गौरव (लघुकथा में योगदान) - लघुकथाकार

टीप- उत्कृष्ट चिट्ठों ब्लॉगर की सूची यथाशीघ्र घोषित की जायेगी ।

विस्तृत विवरण देखें- http://srijangatha.com/srijansamman/index.htm


12/13/2007

रायपुर में लघुकथा पर राष्ट्रीय विमर्श 16-17 फरवरी को

राज्य की बहुआयामी और रचनाकारों की सांस्कृतिक संस्था “सृजन-सम्मान” द्वारा आगामी 16-17 फरवरी को रायपुर में नये समय की सबसे कारगर विधा लघुकथा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है । विमर्श का केंद्रीय विषय “लघुकथाः नई सदी की केंद्रीय विधा” रखा गया है । इस राष्ट्रीय विमर्श में लघुकथा आंदोलन से संबंद्ध रहे 100 सक्रिय लघुकथाकार सहित लगभग 300 साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविद् एवं आलोचक सम्मिलित होंगे ।

विमर्श एवं ग्रंथ हेतु शोध आलेख

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव की कड़ी के रूप में होने वाले इस राष्ट्रीय विमर्श में लघुकथा विधा के विभिन्न आयामों पर आलेख वाचन, संवाद एवं हस्तक्षेप का सत्र रखा गया है । विमर्श में प्राप्त आलेखों का प्रकाशन भी किया जायेगा। संगोष्ठी हेतु लघुकथाकारों, शिक्षाविदों, आलोचकों, साहित्यकारों से निःशुल्क आलेख आमंत्रित किया जा रहा है ।

आलेख भेजने के नियमः-
1. मूल आलेख अधिकतम 3-4 पृष्ठ का होना चाहिए । विस्तृत आलेख अलग से भेजा सकता है ।
2. आलेख टाइप या हस्तलिखित हो सकता है किन्तु वह पठनीय हो ।
3. आलेख के साथ रचनाकार अपना फोटो, संक्षिप्त परिचय अवश्य भेजें ।
4. प्रविष्टि प्राप्ति की अधिकतम तिथि 30 जनवरी, 2008 ।
५. अंतिम रूप से चयनित 45 आलेख लेखक विमर्श में आलेख वाचन कर सकेंगे । लेखक विमर्श में समुपस्थित रह सकेंगे । उनके आलेखों का प्रकाशन भी किया जायेगा ।
6. समस्त आलेख लेखकों को प्रकाशित विमर्श-कृति की एक-एक प्रति निःशुल्क भेंट की जायेगी ।
7. विमर्श के सम्मिलित प्रतीभागियों के आवास, भोजन आदि की निःशुल्क व्यवस्था संस्था द्वारा की जायेगी ।

लघुकथाकार के विकास में योगदान देने वालों का सम्मान

हिंदी लघुकथा की विधा के विकास में संघर्षरत रहे एवं अपनी रचनात्मकता से इस विधा को गति देने वाले देश के वरिष्ठ लघुकथाकारों, लघुकथा केंद्रित पत्रिका संपादकों, आलोचकों, शोधार्थियों, अनुवादकों, संगठनों का इस साहित्य महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी किया जायेगा । उन्हें इस अवसर पर देश के प्रख्यात साहित्यकारों, आलोचकों एवं महामहिम राज्यपाल, संस्कृति मंत्री, शिक्षामंत्री के करकमलों से “लघुकथा-गौरव” एवं “सृजन-श्री” अलंकरण प्रदान कर उनके साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया जायेगा । सम्मान स्वरूप रचनाकारों को एक प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह, 1000 रूपयों की साहित्यिक कृतियाँ भेंट की जायेगी ।

इस हेतु एक चयन समिति का गठन किया गया है जो देश के प्रमुख विद्वानों से प्राप्त संस्तुतियों पर अंतिम निर्णय देगी । इस सम्मान हेतु लघुकथा विधा से संबंद्ध रचनाकार, आलोचक, पत्रिका संपादक सहित आदरणीय लघुकथा पाठक भी अपना खुला प्रस्ताव दे सकते हैं ।

लघुकथा पाठ का राष्ट्रीय आयोजन

इस महती आयोजन में 16 फरवरी, 2007 को रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक राष्ट्रीय लघुकथा पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें हिंदी सहित अन्य भाषाओं के लघुकथाकार भी हिंदी अनुवाद का पाठ कर सकेंगे । यह सत्र आंशिक रूप से खुला सत्र है। लघुकथा पाठ हेतु देश के सभी प्रदेशों के चुनिंदे लघुकथाकारों को आमंत्रित किया गया जा रहा है किन्तु इच्छुक लघुकथाकार भी लघुकथा पाठ हेतु संबंधित एवं प्रतिनिधि लघुकथा की एक प्रति डाक से भेज सकते हैं । लघुकथा पाठ हेतु लघुकथाकारों का अंतिम चयन कर उन्हें सूचित कर दिया जायेगा । लघुकथा पाठ हेतु प्रतिभागियों के भोजन एवं आवास की व्यवस्था संस्था द्वारा की जायेगी ।

लघुकथा प्रदर्शिनी

सृजन-सम्मान, छत्तीसगढ़ के इस महत्वपूर्ण आयोजन में लघुकथा पर केंद्रित एक प्रदर्शिनी भी लगाई जायेगी जिसमें ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण लघुकथा, लघुकथा संग्रह, लघुकथा केंद्रित लघु-पत्रिका, विशेषांक आदि प्रदर्शित की जायेंगी । लघुकथा के संवर्धन एवं विकास से जुड़ी संस्थायें एवं लघुकथाकार अपनी सामग्री 30 जनवरी 2007 तक भेज सकते हैं । प्रदर्शित सामग्री वे प्रदर्शिनी पश्चात वापस ले सकते हैं ।

लघुकथा संग्रह हेतु रचनायें आमन्त्रित

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रित विषय पर एक उत्कृष्ट संग्रह का प्रकाशन भी विधागत उन्नयन हेतु किया जाता है । इसी कड़ी में इस वर्ष लघुकथा संग्रह का प्रकाशन भी संस्था द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है । लघुकथाकार वर्ष 2005 से अब तक लिखी गई, प्रकाशित या अप्रकाशित केवल 1 प्रतिनिधि लघुकथा भेज सकते हैं । इस संग्रह का विमोचन भी उक्त अवसर पर किया जायेगा तथा लघुकथाकारों को एक-एक प्रति भेंट की जायेगी । लघुकथाकार अपनी लघुकथा 20 जनवरी, 2007 के पूर्व तक भेज सकते हैं ।

संपर्क-सूत्र
१. जयप्रकाश मानस, सृजन-सम्मान,एफ-3, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, रायपुर, छत्तीसगढ़-492001 (मोबाइल-94241-82664) या

२. डॉ. सुधीर शर्मा, प्रांतीय संयोजक, सृजन-सम्मान, वैभव प्रकाशन, शिवा इलेक्ट्रानिक के पास, पुरानी बस्ती, रायपुर, 492001 (मोबाइल-94253-58748) या

३। श्री राम पटवा, महासचिव, सृजन-सम्मान, बसंत पार्क, गुरुतेगबहादूर नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़-492001- (मोबाइल- 98271-78279)

ई-मेल-
srijan2samman@gmail.com