2/20/2010

भोलानाथ कुशवाहा का जयपुर में सम्मान

जयपुर : भोलानाथ कुशवाहा को जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में २४ अक्टूबर को चतुर्थ राजेंद्र बोहरा स्मृति काव्य पुरस्कार प्रदान किया गया। भोलानाथ इलाहाबाद में `आज' अखबार में समाचार संपादक पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह पुरस्कार वरिष्ठ साहित्यकार नंदकिशोर आचार्य ने प्रदान किया। उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। स्व. बोहरा की पत्नी इंदिरा शर्मा ने उन्हें पांच हज़ार रुपये का चेक भेंट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: